Breaking News

डायबिटीज में शुगर कंट्रोल कर सकती है इसबगोल की भूसी, जान लें कैसे करना है सेवन

हर उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रही है। शरीर में शुगर लेवल बढ़ने से बाकी अंग भी धीरे-धीरे प्रभावित होने लगते हैं।

इसका असर (symptoms of diabetes) पेट, लिवर, किडनी और आंखों पर सबसे ज्यादा पड़ता है। डायबिटीज होने पर आंखों की रोशनी कम हो सकती है और न्यूरो से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं। कई बार मरीजों को अत्याधिक ठंड या गर्मी भी लगती है, इसके साथ ही शरीर के कई हिस्सों में जलन भी होती है। डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है लेकिन इसे लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ कंट्रोल किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट डॉ भगवानदास पटैरया से जानते हैं डायबिटीज को कंट्रोल (how to control diabetes) करने के लिए इसबगोल की भूसी के फायदे और उपयोग (how to take isabgol) करने का तरीका।

डायबिटीज में इसबगोल के फायदे- Benefits of Isabgol in diabetes

फाइबर से भरपूर इसबगोल के सेवन से पैंक्रियाज की क्रियाएं तेजी से काम करती हैं। इसबगोल में जिलेटिन पाया जाता है, जिससे शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण की प्रक्रिया काफी धीमी हो जाती है। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि अगर आप फाइबर से भरपूर डाइट लेते हैं तो इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीज सुबह के समय इसबगोल का सेवन करेंगे तो इसका ज्यादा फायदा शरीर को मिलेगा। इसबगोल की भूसी का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। पानी के साथ इसबगोल मिलाने पर चिपचिपा जेल जैसा मिश्रण तैयार होता है।

डायबिटीज में इसबगोल का प्रयोग कैसे करें? How to use Isabgol in diabetes

1. शरीर में बढ़े हुए शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए इसबगोल की 2 चम्मच भूसी को 1 से 2 घंटे के लिए आधा कप पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद इसमें ताजा एलोवेरा जेल और नींबू का रस मिलाएं और सभी को अच्छे से मिक्स करके धीरे-धीरे पिएं, इसबगोल का कोई स्वाद नहीं होता है, ऐसे में इसे पीने में आपको कोई समस्या भी नहीं होगी। इसका सेवन हफ्ते में 2 से 3 बार करें, आपको असर खुद ही दिखने लगेगा।

2. डायबिटीज के मरीज शहद के साथ भी इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 से 2 चम्मच इसबगोल की भूसी को 1 कप गुनगुने पानी में भिगोकर करीब 1 घंटे के लिए रख दें। 1 घंटे के बाद इसमें 1 चम्मच शहद और आधा नींबू मिलाएं और पिएं। शहद के साथ इसबगोल लेने से शरीर को अनेक फायदे (Isabgol with honey benefits) मिलते हैं।

इसबगोल लेने से पहले ध्यान रखें ये बातें

प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज की शिकायत होने या फिर शरीर में शुगर लेवल बढ़ने पर इसबगोल का सेवन करने से पहले आप अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
इसबगोल का पाउडर सीधे कभी न खाएं, ऐसा करने पर यह आपके गले में अटक सकता है, जिससे आपको दिक्कत हो सकती है। हमेशा इसका सेवन किसी तरल के साथ मिलाकर ही करें।
अगर आपका किसी भी तरह का पेट से संबंधित ऑपरेशन हो चुका है तो आप अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसबगोल का सेवन करें।

About News Desk (P)

Check Also

अनिद्रा की समस्या वालों में अक्सर देखी जाती है ‘मेलाटोनिन’ की कमी, जानिए कैसे करें इसमें सुधार

नींद न आना, रात के समय बार-बार नींद टूट जाने की स्थिति को सेहत के ...