Breaking News

गोविंद गौशाला में गौ सेवा करने पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

–    बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह और समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने भी जलशक्ति मंत्री के साथ की गौ पूजा, गायों को खिलाया गुड़, चारा
–    मंत्रियों ने निपुण भारत सेन्टर, विकास भवन और आईटीएमएस सेन्टर नगर निगम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और कार्यों का लिया जायजा
–    जलशक्ति मंत्री ने कहा गोरखपुर में रामगढ़ताल के पास लोगों को मिला अच्छा पर्यटन स्थल, रोजगार के बढ़े अवसर
–    ट्रैफिक सिस्टम आनलाइन होने से समाज में नियम पालन करने का एक वातावरण बन रहा है: स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह और समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ के साथ जनपद के गोविंद गौशाला, निपुण भारत सेन्टर विकास भवन तथा आईटीएम एस सेन्टर नगर निगम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और कार्यों की जानकारी प्राप्त की। गौशाला पहुंचे मंत्री समूह ने गायों की पूजा की और गायों को हरा चारा भी खिलाया।

गोविंद गौशाला में गौ सेवा करने पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

निरीक्षण के दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ट्रैफिक सिस्टम आनलाइन होने से समाज में नियम पालन करने का एक वातावरण बन रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री समूह लगातार निरीक्षण करके सभी जनपदों में योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करके प्रगति की समीक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में रामगढ़ताल के पास लोगों को अच्छा पर्यटन स्थल भी मिला है।

लोग आनन्द के साथ वहां भ्रमण करने पहुंच रहे हैं। कई लोगों को वहां रोजगार मिला है। बहुत विकास के कार्य हुए हैं। लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि निपुण भारत सेन्टर के माध्यम से बेसिक शिक्षा के स्कूल की निगरानी के साथ छात्र / छात्राओं को उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान करने में मद्द मिल रही है। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

About reporter

Check Also

सपा ने मेरठ के प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट काटा, नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज का होगा!

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। ...