Breaking News

गन्ना किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए जयन्त चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने सत्र 2022-23 के लिए गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री से वर्तमान सत्र के लिए गन्ने का लाभकारी मूल्य को तत्काल घोषित करने की मांग की है।

सहायता के नाम पर ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार, एक घंटे तक चली मान-मानौवल, प्रधान ने 8 बीघा जमीन के पट्टे का किया प्रस्ताव

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि श्री चौधरी के द्वारा लिखे गये पत्र में कहा गया है कि गन्ने का वर्तमान पेराई सत्र आधे से अधिक बीत चुका है किन्तु सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की है। स्थिति यह है कि गन्ना किसान बिना यह जाने कि उसके उत्पाद की क्या कीमत मिलेगी, मिलों को लगातार गन्ने की आपूर्ति करने को विवश है। कोई भी उत्पाद ऐसा नहीं होगा, जिसका मूल्य जाने बिना उत्पादक निरंतर उसकी आपूर्ति करता रहे।

जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आसन्न थे तब आपके नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गन्ना पेराई सत्र के लिए 26 सितंबर 2021 को गन्ने का मूल्य घोषित कर दिया था। उस समय अदालत के आदेश के साथ ही भाजपा सरकार ने भी गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन में करने तथा विलंब होने पर ब्याज के साथ भुगतान करने की घोषणा की थी लेकिन किसान के इस मूल अधिकार के प्रति प्रदेश की सरकार की प्रतिबद्धता कमजोर सी प्रतीत हो रही है।

श्री दुबे ने कहा कि गन्ने का लाभकारी मूल्य दिलाने को प्रदेश के 1 लाख किसान द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री को किसान संदेश अभियान के माध्यम से पत्र भेजे जा रहे हैं। पत्र में गन्ने का लाभकारी मूल्य देने, गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन में कराने और विलम्ब होने पर ब्याज सहित गन्ना मूल्य भुगतान कराने तथा आवारा पशुओं से हो रहे फसलों के नुकसान को देखते हुए इसके निराकरण की मांग की है।

About Samar Saleel

Check Also

भारत के आर्थिक सहयोग से नेपाल मैं शिक्षा के मंदिरों की बड़ रही संख्या

काठमांडू। नेपाल के दार्चुला जिले के शैल्याशिखर नगर पालिका क्षेत्र में भारत की वित्तीय सहायता ...