Breaking News

फिर दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स बने जेफ़ बेजोस, एलन मस्क को छोड़ा पीछे

अमेजन के CEO जेफ बेजोस एक बार फिर विश्व के सबसे दौलतमंद शख्स बन गए हैं। उन्होंने टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क को पहले पायदान से हटाकर यह मुकाम प्राप्त किया है। कुछ दिन पहले मस्क ने बेजोस को पहले स्थान से हटाकर उनका ताज छीन लिया था। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स की ताजा सूची (18 जनवरी दोपहर 1:38 बजे) के अनुसार, जेफ बेजोस अब 181.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं।

विश्व के सबसे रईस व्यक्तियों की टॉप-10 लिस्ट में अब एलन मस्क दूसरे स्थान पर हैं और उनकी कुल नेटवर्थ 179.2 अरब डॉलर है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी 76 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 10वें और एशिया के सबसे रईस की सूची में झोंग शानशान छठे स्थान पर हैं। बता दें ब्लूमबर्ग इंडेक्स की 13 जनवरी की लिस्ट के अनुसार, एक दिन में उनकी संपत्ति में 8.69 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी।

दूसरे स्थान पर अमेजन के CEO जेफ बेजोस 183 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ हैं। फोर्ब्स ​के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से हर दिन पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के संबंध में जानकारी मिलती है। विश्व के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलने के बाद प्रत्येक 5 मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता है. जिन लोगों की संपत्ति किसी निजी कंपनी से संबंधित है, उनका नेटवर्थ दिन में एक बार अपडेट होता है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

चार दिन की गिरावट के बाद बाजार ने की वापसी; सेंसेक्स 599 अंक चढ़ा, निफ्टी 22100 के पार

घरेलू शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी हरियाली ...