Breaking News

धीमी गति से आगे बढ़ रही ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, जानें अन्य फिल्मों का हाल

सिनेमाघरों में हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इनमें से कई फिल्में दर्शकों के दिल पर राज करती हैं, तो कई के हाथ असफलता लगती है। इन दिनों भी सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ और ऋतिक-दीपिका की ‘फाइटर’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। इन सभी फिल्मों के प्रदर्शन का हाल इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चलता है। तो आइए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों का कैसा हाल रहा…

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। दर्शकों को फिल्म में शाहिद-कृति की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में पहली बार दोनों सितारे साथ में पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आए हैं। फिल्म में एक वैज्ञानिक और रोबोट की प्रेम कहानी दिखाई गई है। फिल्म में रोबोट की भूमिका कृति सेनन ने निभाई है।

50 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म पहले हफ्ते ठीक ठाक बिजनेस करने में सफल रही है। हालांकि, बाद में फिल्म की कमाई में गिरावट भी दर्ज की गई है। शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की कमाई 60 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। 14वें दिन शाहिद-कृति की फिल्म ने 1.70 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने 66 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

फाइटर
बॉलीवुड के हैंसम हंक ऋतिक रोशन और दीपिका पादिकोण और अनिल कपूर स्टारर ‘फाइटर’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म कमाई के मामले में धीमी चाल चल रही है। ऋतिक-दीपिका की फिल्म ने बीते दिन गुरुवार यानी कि 29वें दिन 67 लाख का कारोबार किया। इसी के साथ ही ‘फाइटर’ ने 209.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

लाल सलाम
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘लाल सलाम’ ने शुरुआत से दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाई हुई थी। हालांकि, अब ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शक जुटाने में असफल साबित हो रही है। ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी फिल्म अब फ्लॉप की कगार पर नजर आ रही है। 14वें दिन फिल्म ने 19 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म की कमाई 17.17 करोड़ रुपये हो गई है।

About News Desk (P)

Check Also

‘नायक’ में अनिल कपूर के किरदार पर सीएम एकनाथ शिंदे ने दी प्रतिक्रिया, बोले- फिल्म हकीकत से अलग होती है

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में, एक पॉडकास्ट पर अभिनेता और टीवी ...