Breaking News

‘आर्टिकल 370’ की स्क्रीनिंग में पति आदित्य के साथ पहुंचीं यामी, तमाम सितारों से सजी शाम

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यामी स्टारर फिल्म आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इससे पहले बीते दिन मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमें फिल्म के निर्देशक-निर्माता और यामी गौतम समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आई। इसके अलावा ‘आर्टिकल 370’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए।

‘आर्टिकल 370’ की स्क्रीनिंग में यामी गौतम अपने पति आदित्य धर के साथ पहुंची थी। इस दौरान दोनों ने कई पोज दिए। अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग में यामी सुर्ख लाल कलर के सूट में नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सूट में उनका बेबी बंप भी दिखाई दे रहा था। उन्होंने खुले बालों और हल्के मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया था। हर किसी निगाहें यामी पर ही टिकी हुई थीं।

सनी कौशल अपने पिता के साथ, फेमस फिल्ममेकर रमेश तौरानी और अभिनेता निनाद कामत भी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। इस दौरान सनी केजुअल लुक में बेहद हैंडसम लग रह थे।

यामी गौतम और आदित्य धर के अलावा स्क्रीनिंग में अभिनेता अरुण गोविल भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। ‘आर्टिकल 370’ की स्क्रीनिंग में ओम राउत, ताहा शाह, मनोज जोशी, मृणाल ठाकुर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी शामिल हुए। ब्लैक कलर के आउटफिट में मृणाल का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला।

वहीं, ‘आर्टिकल 370’ की बात करें तो ये फिल्म कश्मीर घाटी का हालात बयां किए गए हैं। यह फिल्म आज 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘आर्टिकल 370’ एक हाई-ऑक्टेन, एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है, जो ‘आर्टिकल 370’ को अप्रभावी बनाकर कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के इर्द-गिर्द घूमती है।

About News Desk (P)

Check Also

दशरथ कैकेयी के बाद अब राम सीता की तस्वीरें वायरल, किसी को नहीं पता कहां हो रही शूटिंग

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में ...