लखनऊ। गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति के द्वारा ओमकारेश्वर मंदिर विनीत खंड-2 गोमती नगर में 108 कन्याओं का “कन्या-पूजन एवं हवन-पूजन” का कार्यक्रम आयोजन किया गया। महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से नारी सम्मान व सशक्तिकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
इसके साथ ही इसके माध्यम से सामाजिक समरसता का भी सन्देश दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर मां भगवती का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर महासमिति के अध्यक्ष डॉ. बीएन सिंह, सचिव आलोक मिश्रा, अमित शर्मा, सीजी नायर, अशोक गुप्ता, ओपी पांडेय, बीएल तिवारी, सीएम तिवारी, नन्दनी मिश्रा, प्रतिभा शाही, डॉ. शीला शुक्ला, मनोज मिश्रा, अरुण गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री, अजय तिवारी, तेज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।