Breaking News

जानिए चना-गुड़ खाने से बिगड़ी 150 लोगों की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

लातेहार जिले के चंदवा में सरहुल पर प्रसाद के रूप में मिले चना-गुड़ खाने से चेटर और सासंग पंचायत के करीब डेढ़ सौ लोग बीमार पड़ गए। गांव में अफरातफरी मचने के बाद पहुंची मेडिकल टीम ने पीड़ितों का उपचार किया।

100 साल पुरानी बिल्डिंग पर दबंगई से निर्माण करवा रहा हिन्दू महासभा का नेता

कई लोगों का चंदवा सीएचसी और लातेहार सदर अस्पताल में भी इलाज किया गया। दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक 56 लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

चना-गुड़ खाने से बिगड़ी 150 लोगों की तबीयत

चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह फूड प्वाइजनिंग का मामला लग रहा है। चना खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ी है। पीड़ित लोगों का इलाज किया जा रहा है। सैंपल ले लिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मरीजों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम मरीजों पर लगातार नजर रख रही है। हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सरहुल पर चेटर और सांसग पंचायत के सैकड़ों लोग दामर शक्ति खूंटा स्थल पहुंचे थे। पर्व के बाद सभी को चना-गुड़ दिया गया था। इसके बाद सभी घर वापस आ गए। शनिवार की अहले सुबह से कई लोगों को उल्टी-दस्त और बुखार आने लगा। पीड़ितों ने ग्रामीण चिकित्सक से उपचार कराया।

शनिवार की दोपहर तक मरीजों की संख्या बढ़ती चली गयी और रविवार को स्थिति विकराल हो गयी। देर शाम इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली। इसके बाद एक टीम गांव में भेजी गयी। रविवार की रात 930 बजे से देर रात 230 बजे तक सैकड़ों ग्रामीणों का उपचार किया गया। सोमवार को सिविल सर्जन लातेहार ने स्वयं प्रभावित गांव का दौरा कर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

About News Room lko

Check Also

स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं आईपीएल के ये खिलाड़ी, लुक से आप भी ले सकते हैं टिप्स

22 मार्च को आईपीएल की ट्रॉफी के लिए महामुकाबले की शुरुआत हो गई है। इस ...