Breaking News

मुकेश अंबानी को लग सकता है बड़ा झटका, एशिया के सबसे बड़े रईस बनने की रेस में चीन का ये अरबपति

मुकेश अंबानी का एशिया के अरबपति नंबर-1 का ताज खतरे में है। एक बार फिर चीन में बोतल बंद पानी के कारोबारी झोंग शानशान बड़ी तेजी से एशिया के सबसे बड़े रईस बनने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इससे पहले कोरोना काल में झोंग ने अंबानी को पछाड़ कर एशिया के सबसे बड़े रईस बन चुके हैं।

गोरखपुर : पनवल एक्‍सप्रेस के पहिए में लगी आग, टला बड़ा हादसा, तत्‍काल पाया गया काबू

मुकेश अंबानी

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के अमीरों की लिस्ट में बर्नार्ड अर्नाल्ट जहां टॉप पर हैं, वहीं मुकेश अंबानी एशिया में नंबर वन अरबपति हैं। उनके ठीक पीछे फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनके बाद चीन के अरबपति झोंग शानशान हैं। इस समय झोंग का कुल नेटवर्थ 68.3 अरब डॉलर है और मुकेश अंबानी की 77.1 अरब डॉलर। इस साल अब तक मुकेश अंबानी की संपत्ति में 10.1 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसके विपरित झोंग की संपत्ति मामूली ही सही लेकिन 788 मिलियन डॉलर बढ़ी है। दोनों के बीच अब करीब 9 अरब डॉलर का फासला है।

इस साल अब तक संपत्ति गंवाने वाले अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी पहले नंबर पर हैं। हिंडनबर्ग की आंधी में उनकी कंपनियों के शेयर ऐसे उड़े की वे तीसरे से 37वें पायदान पर आ गिरे। इसके बाद रिकवरी होने लगी और अब कुल 62.5 अरब डॉलर गंवाकर अडानी 58 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 21वें स्थान पर हैं। इस साल मुकेश अंबानी की दौलत में 10.1 अरब डॉलर की सेंध लगी है और वह इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। अंबानी के पास कुल 77.1 अरब डॉलर की संपत्ति है।

साल 2020 ने जाते-जाते मुकेश अंबानी को दो झटके दिए थे। पहले दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर हुए थे और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का रुतबा छिन गया था। कमोवेश इस बार भी मुकेश अंबानी टॉप-10 से बाहर 12वें स्थान पर हैं। जिस समय झोंग ने मुकेश अंबानी को पछाड़ा था, उस समय उनकी दौलत 77.8 अरब डॉलर हो गई और मुकेश अंबानी की संपत्ति 76 अरब डॉलर थी।

About News Room lko

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...