Breaking News

विधिक साक्षरता एवं सहायता शिविर का ग्राम रसूलपुर कायस्थ में हुआ आयोजन

लखनऊ विश्वविद्यालय विधि संकाय की प्रतिष्ठित संस्था विधिक सहायता केंद्र व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में आज बीकेटी तहसील के रसूलपुर कायस्थ ग्राम में विधिक सहायता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विधिक सहायता केंद्र के संयोजक मनीष तिवारी ने किया।

लखनऊ विश्वविद्यालय

इस शिविर में विभिन्न सरकारी अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया। शिक्षा विभाग के अधिकारी अनुराग सिंह राठौर द्वारा निपुण भारत योजना के अंतर्गत चलाए गए योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के विषय में जागरूक किया एवं नई शिक्षा नीति के बारे में बताया।

👉यूपी निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा ये, जानिए सबसे पहले पूरी खबर

शिविर में आगे बढ़ते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीकेटी से आए डॉ शब्बीर अली ने ग्रामीणों धूम्रपान के नुकसान के बारे में बताया। बाल पुष्टाहार विभाग की अधिकारी अमिता त्रिपाठी द्वारा विभाग से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर डा बंशीधर सिंह ने अपने संबोधन में सुलह समझौता के जरिए विवादों के निपटारे पर जोर दिया और विधिक सेवा केंद्र के कार्य क्षेत्र के बारे में बताया।

लखनऊ विश्वविद्यालय

प्रोफेसर अभिषेक तिवारी ने लोक अदालत के माध्यम से कैसे समय और धन की बचत हो सकता है इसके बारे में जानकारी दिया। विधिक सेवा केंद्र के चेयरपर्सन आलोक कुमार यादव ने सरकारी योजना द्वारा ग्रामीण कैसे लाभान्वित हो इसके बारे में ग्रामीणों को संबोधित किया। विधिक सहायता केंद्र के संयोजक मनीष तिवारी ने विधिक सहायता केंद्र द्वारा दी जाने वाले योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया एवं उन्हें किसी भी वक्त यथासंभव विधिक सहायता का आश्वासन दिया

👉सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को बीजेपी ने बनाया ये, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

विधिक सहायता केंद्र के सदस्यों, अंजसी मिश्रा द्वारा महिला सशक्तिकरण और इरा उपाध्याय द्वारा शराब से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। अंत में विधिक सेवा केंद्र के सदस्यों द्वारा द्वसरकारी योजना एवं मुकदमों के बारे में सर्वे किया गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय

👉 राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी, इससे पहले जा चुकी है दादी इंदिरा गांधी की सदस्यता

विधिक सहायता केंद्र के सदस्य कृतिका, सौरभ, आशुतोष, नवदीप, यशवर्धन, निशांत, हर्ष ,सुमित, श्वेता, अंशिका, अमन, इरा, शिवांगी, अंजसी, सुयश, कोमल, गरिमा, रिया व तेजस्वी शिविर के दौरान उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...