Breaking News

अर्थव्यवस्था में स्थानीय उत्पाद

पीएम नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में कलराज मिश्रा लघु उद्योग मंत्री थे। इस रूप में उन्होंने कुटीर,लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। इस समय वह राजस्थान के राज्यपाल है। एक बेबीनार में उन्होंने आपदा में अवसर का संदेश दिया। कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान में स्थानीय स्तर पर लघु व कुटीर उद्योगों का विशेष योगदान होगा। इस दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों के बारे में मुखर होने और इन्हे वैश्विक बनाने में सहायता करने का भी समय आ गया है।

देशवासियों का लोकल उत्पादों के प्रति संकल्प व दृढ़ विश्वास से ही लोकल के लिए वोकल होने और लोकल को ग्लोबल बनाया जा सकता है। यह हमारे स्थानीय ब्रांडों को वैश्विक उपस्थिति के लिए भी प्रेरित करेगा। अनेक भारतीय उत्पादों में वास्तव में वैश्विक होने की क्षमता है। यदि भारतीय स्थानीय के लिए मुखर हो जायें तो उत्पाद बनाने वाली देश की सूक्ष्म, लघु और मध्यम कंपनियां विश्व में विशिष्ट पहचान बना लेगी। कोरोना के इस समय में भारतीय उत्पादन, स्थानीय बाजारों और स्थानीय आपूर्ति की श्रृंखलाओं को महत्वपूर्ण रूप से मान्यता देनी होगी। भारत का स्थानीय उत्पाद महत्वपूर्ण है। संकट के समय लोगों की मांग वास्तव में स्थानीय स्तर पर ही पूरी हुई थी।

लोकल को ग्लोबल बनाने की अवधारणा भारतीय अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगी। वोकल फॉर लोकल के इस अभियान से देश की कम्पनियों में गर्व की भावना मजबूत होगी। बेहतर उत्पाद बनाने की तरफ भी देश की निर्माता कम्पनियों को प्रोत्साहन मिलेगा। यह अवधारणा भारतीय अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगी। वर्तमान आर्थिक संकट को दूर करने के लिए भारी निवेश की आवश्यकता है। इसलिए भारतीय उत्पादों को खरीदने से भारतीय अर्थव्यवस्था को बहुत अधिक बढ़ावा मिलेगा। यह अभियान देश के लिए बहुत आवश्यक है।

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

गोरखपुर से बढ़नी, गोरखपुर से पनियहवा तथा गोरखपुर से छपरा रेल खण्ड में चलाया गया विशेष टिकट जांच अभियान

• जांच में 3421 बिना टिकट के मामले पकड़े गए। गोरखपुर। महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या ...