Breaking News

लोक परमार्थ सेवा समिति ने आज मनाया गौ मातृत्व प्रेम दिवस

लखनऊ। गौ उत्थान के लिए उत्तर प्रदेश में गाय को राज्यमाता का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था लोक परमार्थ सेवा समिति ने आज 14 फरवरी को गौ मातृत्व प्रेम दिवस मनाया।

लखनऊ विश्वविद्यालय: PhD प्रवेश का सत्र नियमित होकर पटरी लौटा, महिला शोधार्थियों की संख्या में दिखा जबरदस्त इजाफा

समिति के सेवादार लालू भाई ने बताया कि पूरे विश्व में मानव समाज के लिए गौ माता आर्थिक, सामाजिक और आध्यात्मिक उन्नति का कारण हैं। इतिहास में इस बात के साक्ष्य मिलते हैं कि गाय अन्य पशुओं से इतर मानव समाज के लिए सर्वहितकारी है।

लोक परमार्थ सेवा समिति

मनुष्य जन्म से लेकर जीवनपर्यन्त गाय के दूध, दही, घी, मक्खन, गोबर, और गौमूत्र से लाभ उठाता रहा है। इस तरह गाय एक माँ के समान मनुष्य के लिए सर्वहितकारी है। ऐसे में लोक परमार्थ सेवा समिति ने गाय के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए आज १४ फरवरी को *गौ मातृत्व प्रेम दिवस* मनाये जाने का निर्णय लिया है।

वेलेंटाइंस डे : महंगी गिफ्ट के बजाय बनाएं सही अर्थ में प्यार का पर्व

समिति के कार्यकर्ताओं ने आज 14 फरवरी को सुबह 10 बजे सदर स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर में भगवान राधा कृष्ण के दर्शन कर और सामूहिक हरिनाम कीर्तन करने के बाद गौ माताओं को भोजन कराया और गौ माता को गले लगाकर उनके चरणों में सबके भले की प्रार्थना के साथ साथ प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।

लोक परमार्थ सेवा समिति

बताते चलें कि भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने विगत 06 फरवरी को एक सर्कुलर जारी करके 14 फरवरी को गऊ आलिंगन दिवस या काऊ हग डे मनाये जाने का आग्रह किया था। बाद में किन्हीं कारणों से चार दिनों बाद 10 फरवरी को उक्त आग्रह को वापस ले लिया गया। बोर्ड के सेक्रेटरी एस के दत्ता द्वारा हस्ताक्षरित उक्त आग्रह में गाय की महिमा का बखान करते हुए गऊ आलिंगन को यूवाओं के लिए प्रेर्णास्पद बताया था।

बता दें कि लोक परमार्थ सेवा समिति एक लंबे समय से उत्तर प्रदेश में गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर जगह जगह अभियान चला रही है। विशेषकर श्री धाम वृंदावन में गऊ भंडारा आयोजित कर, गौ चालीसा वितरित कर, गौ कथा का आयोजन करती रही है।

धनुरासन करने से मिलता है ये लाभ

इसी के साथ साथ श्री धाम वृंदावन में गिरिराज जी की परिक्रमा और श्री धाम अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा कर भगवान श्रीसीता राम और भगवान श्रीराधा कृष्ण के चरणों में निरंतर प्रार्थना कर रही है कि उत्तर प्रदेश में गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया जाए।

समिति का मानना है कि प्रार्थना में बड़ी शक्ति होती है इसलिए श्रीधाम वृंदावन और श्रीधाम अयोध्या में की गई प्रार्थना कभी विफल नही हो सकती। यह प्रार्थना जरूर सफल होगी और उत्तर प्रदेश में गौ माता को राज्य माता का दर्जा जरूर मिलेगा।

लोक परमार्थ सेवा समिति

गऊ माता हमारे प्रभु राम कृष्ण और ऋषियों मुनियों की पूज्यनीय और वंदनीय है। ऐसा माना जाता है कि गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास है होता है। गऊ की पूजा से 33 कोटि देवी देवताओं की पूजा हो जाती है।

गौ का दूध अमृततुल्य है। गऊ माता के दूध और ‘जननी’ माता के दूध में एक ही तत्व पाया जाता है। गऊ माता धर्म अर्थ काम मोक्ष आदि सब कुछ प्रदान करने वाली है। समिति ने सरकार से अग्रह किया है कि इस वर्ष गऊ माता के चारे चोकर भूसा चूनी के दाम काफी बढ़ गये हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं होती हैं सबसे अधिक हिंसा का शिकार

जिससे गऊ पालकों को काफी दिक्कतें आ रही है। लोक परमार्थ सेवा समिति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि चारे पर 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने की कृपा करें। गऊ मातृत्व प्रेम दिवस के अवसर पर पंडित गुड्डू तिवारी, पंडित प्रह्लाद बाजपेई, ममता वैश्य, शालिनी अरोड़ा, श्रवण पांडे, आरपी सिंह, दिनेश यादव, पूर्व सभासद आर के पाल, विनोद अग्रवाल, पवन, लालू भाई, विनोद सिंघल, कल्पना साहू आदि ने प्रतिभाग किया।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हैं स्वयं सहायता समूह

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस अशरफाबाद कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अशरफाबाद कैम्पस द्वारा विद्यालय प्रांगण में आयोजित ‘ओपेन डे एवं पैरेन्ट्स ओरिएन्टेशन ...