Breaking News

लोकबंधु राजनारायण ने अपना जीवन बिना किसी स्वार्थ के आम जनमानस के लिए समर्पित किया- रामाशीष राय

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर लोकबंधु राजनारायण की पुण्य तिथि प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों ने लोकबंधु राजनारायण के चित्र पर माल्र्यापण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

लोकबंधु राजनारायण के व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रकाश डालते हुये प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि मजदूरों, दबे कुचलों, गरीबों तथा पिछड़ों के उत्थान के लिए उन्होंने जो कार्य किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वह सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ थे उन्होंने अपना जीवन बिना किसी स्वार्थ के आम जनमानस के हितों के लिए समर्पित किया। आज हम सबकों उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

 

राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण ने कभी सरकार के आगे घुटने नहीं टेके। भारतीय राजनीति में उनका नाम हमेशा सम्मान के साथ स्मरण किया जायेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर ने उन्हें मजदूरों का मसीहा बताया, तो वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने उनको श्रंद्वांजलि देते हुये कहा कि ऐसे लोग बहुत ही कम जन्म लेते हैं।

 

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह ने कहा कि लोकबंधु के नाम से विख्यात राजनारायण जी के जीवन से हम सब को बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। पूर्व सदस्य विधान परिषद विध्यवासिनी कुमार तथा वरिष्ठ पत्रकार पदमकांत शर्मा एवं एडवोकेट अशोक राय ने अपने विचार व्यक्त करते हुये उनको नमन किया।

 

इस अवसर पर पुण्यतिथि कार्यक्रम का संचालन रालोद नेता एवं शिक्षाविद मयंक त्रिवेदी ने किया तथा प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, प्रदेश सचिव रामगोपाल चंदेल, महानगर अध्यक्ष सरताज मलिक, अवध क्षेत्र के महासचिव सत्यप्रकाश तिवारी, अजय पाण्डेय, मंजू शुक्ला, माया देवी सहित अन्य सामाजिक लोगो ने उनको श्रद्वांजलि अर्पित की।

About reporter

Check Also

विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल का नियमित रूप से पूर्वाभ्यास जारी- प्रो एसएस मिश्र

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University) ...