Breaking News

आपदा राहत में सक्रिय महासमिति

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति लॉकडाउन के प्रारंभ से ही आपदा राहत कार्यों का संचालन कर रही है। महासमिति प्रबन्ध समिति की बैठक में महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने कार्य वृत्त प्रस्तुत किया। अध्यक्षता डॉ. बीएन ने की। बताया गया कि प्रारंभिक दिनों में पूरे गोमतीनगर में कोरोना से जागरूकता,कोई ना रहे भूखा और सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। इन पर अगले चरणों का कार्य अब भी जारी है। आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र संगठन और नगर निगम के सहयोग से सेनेटाइजेशन का अभियान सफल रहा।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,विधि मंत्री बृजेश पाठक और नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन द्वारा समय समय पर प्रेषित राहत सामग्री का जरूरतमन्दों के बीच नियमानुसार वितरित की गई। इस कार्य को उपखंड समितियों के माध्यम से संचालित किया गया। महिला और युवा समिति भी राहत कार्य में लगातार सहयोग कर रही है। कोरोना आपदा के चलते इस वर्ष वार्षिक स्थापना दिवस समारोह का स्वरूप बदल दिया गया था। यह समारोह कई चरणों में आयोजित किया गया।

इसके अंतर्गत कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। पुलिस व नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मियों,एलपीजी सिलेंडर पहुंचाने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। पत्रकारों को सम्मानित करना भी प्रस्तावित है। महासमिति के प्रयासों से झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों की सूची तैयार की गई। नगर निगम द्वारा इनको राशन दिया जा रहा है। इस कार्य में महासमिति के सदस्य लगातार सहयोग कर रहे है।

महासमिति ने उन लोगों का भी सहयोग किया जो यहां से अपने गृह जनपद या गृह प्रान्त जाना चाहते थे। जिनके पास राशनकार्ड नहीं थे, उन्हें भी सहयोग देकर राशन कार्ड बनवाये गया। इसी के साथ मास्क के प्रयोग व फिजिकल डिस्टेनसिंग पर अमल हेतु लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। महासमिति के पदाधिकारियों ने सुबह चार बजे अखबार सेंटर पर पहुंच कर हॉकर्स को मास्क वितरित किये। महिलाओं को भी आपदा कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...