Breaking News

जी.सी. चौहान द्वारा मेजर बाना सिंह सम्मानित

रायबरेली। जिले के गौरव अमर शहीद राणाबेनी माधव बख्श सिंह की जयन्ती पर फीरोज गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना की शान परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह को सम्मानित करके उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जी.सी.सिंह चौहान व उनकी टीम ने जिले का गौरव बढ़ाया है।

बाना सिंह राष्ट्र के धरोहर : जी.सी.सिंह चौहान

श्री चौहान ने सुबेदार मेजर परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह को शाल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्री चौहान ने कहा कि भारतीय सेना हमारे देश की आन बान शान है। सेना की बदौलत ही करोड़ों भारतीय सुरक्षित है क्योंकि सीमा सुरक्षित है तो हम सुरक्षित हैं। इसलिए मेजर का सम्मान करके हम, हमारी टीम व रायबरेली धन्य हो गयी।

ये भी पढ़ें – जाति आधारित हो जनगणना : Akhilesh Yadav

उन्होंने जिले के गौरव राणा बेनी माधव सिंह की स्मृतियों को संजोने पर बल दिया और कहा कि राणा हमारे जनपद के ही नहीं राष्ट्र के धरोहर हैं। सम्मान देने वालों में महामंत्री स.अवतार सिंह मोंगा, ओम प्रकाश चौबे, महेश प्रसाद मिश्र, पियूष, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकार संगठन के जिला महामंत्री जय सिंह सेंगर आदि थे।

ये भी पढ़ें – Dist. Women Hospital : स्ट्रेचर से गिरकर प्रसूता की मौत

रत्नेश मिश्रा
रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...