Breaking News

सेहत के लिए खजाना है मैंगो लस्सी, नोट करे पूरी विधि

गर्मियां आते ही लोग छाछ, लस्सी, शेक, पन्ना जैसी चीजें पीना पसंद करते हैं। इन सब चीजों की तासीर ठंड़ी होती है। जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ हीट स्ट्रोक के साइड इफेक्ट्स से भी बचाती हैं।

लेकिन आप अगर साधारण सी लस्सी पीकर बोर हो चुके हैं जो इस समर सीजन अपने टेस्ट में थोड़ा बदलाव करते हुए ट्राई करें होटल जैसी मैंगो लस्सी की ये टेस्टी रेसिपी। पौष्टिकता से भरपूर ये मैंगो लस्सी एनर्जी का पॉवर हाउस है। तो आइए बिना समय खराब किए आपको बताते हैं कैसे बनाई जाती है मैंगो लस्सी ।

मैंगो लस्सी बनाने का तरीका-
मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम का छिलका उतारकर उसका गूदा ब्लेंडर में दही के साथ डाल दें। अब इसमें चीनी,इलायची पाउडर के साथ आवश्यकता अनुसार पानी डालकर एक चम्मच की मदद से सभी चाजों को मिलाते हुए ब्लेंडर में 3-4 बार ब्लेंड कर लें। अब ब्लेंडर से लस्सी निकालकर एक अलग बर्तन में डालकर ठंड़ा होने के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद लस्सी को सर्विंग ग्लास में डालकर उसके ऊपर टूटी फ्रूटी और पुदीने की पत्तियों से उसे गार्निश करें। आपकी टेस्टी मैंगो लस्सी बनकर तैयार है।

मैंगो लस्सी बनाने के लिए सामग्री-
-4 आम
-2 कप दही
-5 बड़े चम्मच चीनी
-1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
-3-4 पुदीने के पत्ते
-1 छोटा चम्मच टूटी फ्रूटी(वैकल्पिक)

About News Room lko

Check Also

क्या हो अगर चोट-घाव से बंद ही न हो ब्लीडिंग? जानलेवा हो सकती है हीमोफीलिया की समस्या

शरीर में चोट लगने, कहीं कट जाने पर खून निकलता है, हालांकि कुछ ही समय ...