Breaking News

मेयर की गोली मारकर हत्या, 4 लोग गिरफ्तार

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र में बीती रात्रि मेयर शिवराज पासवान की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में मृतक के भाई के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पासवान रात को कहीं से बाइक पर सवार होकर आ रहे थे कि संतोषी चौक के पास तीन बदमाशों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी की आवाज सुनते इक_ा हुए लोगों ने घायल अवस्था में उन्हे कटिहार मेडिकल कालेज अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

कटिहार के पुलिस उपाधीक्षक अमर कांत झा ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर नगर थाना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दर्ज प्राथमिकी में 12 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस बीच रेलवे लाइन से पिस्तौल बरामद की गई है, आशंका जताई जा रही है कि अपराधी हत्या के बाद हथियार फेंक कर फरार हुए होंगे। सूत्रों का कहना है कि मृतक गुरुवार को एक पंचायती करने गए थे और उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने थाना के सामने जमकर प्रदर्शन किया और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच, यह मामला विधानसभा तक पहुंच गया। विपक्षी सदस्य शुक्रवार को विधानसभा के बाहर मेयर की हत्या और राज्य की गिरती विधि व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किए।

About Samar Saleel

Check Also

एसएचएम शिपकेयर ने ओएनजीसी के लिए भारत का पहला फास्ट क्रू बोट वेसल-सी स्टैलियन-I लॉन्च किया

मुंबई। भारत के जहाज निर्माण, समुद्री और अपतटीय क्षेत्र में एक अग्रणी शक्ति और दुनिया ...