Breaking News

विकास की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न जनपदों की यात्राओं के दौरान वहां प्रायः विकास कार्यो की सौगात भी देते है। बरेली की उनकी यात्रा किसान संवाद व विकास कार्यो की द्रष्टि से महत्वपूर्ण रही। यहां उन्होंने नौ सौ अस्सी करोड़ से अधिक की एक सौ ग्यारह विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने सेतु,आवास, विद्यालय,चिकित्सालय, एसटीपी आदि से सम्बन्धित करीब चार सौ बाँसठ करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण तथा पांच सौ उन्नीस करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही क्रय केन्द्रों की स्थापना कर किसानों की उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित की। पहले साल में ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर छतीस लाख मीट्रिक टन गेहूं एवं चालीस लाख मीट्रिक टन धान का क्रय किया गया। अगले साल छप्पन लाख मीट्रिक टन गेहूं तथा बावन लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान क्रय किया जा रहा है। इस वर्ष अब तक छत्तीस लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। यह पिछले साल इसी अवधि में हुई धान खरीद से डेढ़ गुना अधिक है।

उन्होंने कहा कि किसान जब तक चाहेगा, तब तक पैतालीस सौ धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीद की जाएगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य सीधे किसानों के खातों में अन्तरित किया जाएगा। किसानों को उनकी उपज का अधिक से अधिक मूल्य प्राप्त हो, इसके लिए प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया की आवश्यकता है। नए कृषि कानूनों में इस व्यवस्था का प्राविधान है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत किसानों को छह हजार रुपए प्रतिवर्ष प्रदान किए जा रहे हैं। इस योजना के अन्तर्गत अब तक बाइस हजार करोड़ रुपए की धनराशि उनके खातों में भेजी जा चुकी है। योजना के तहत शीघ्र ही अगली किस्त भी अन्तरित कर दी जाएगी।

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...