Breaking News

गणतंत्र दिवस के दिन ऐसे तैयार हों पुरुष, कपड़ों से दिखाएं देशभक्ति

26 जनवरी 1950 के दिन भारत देश का संविधान लागू हुआ था। ऐसे में हर साल इस दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। ये दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में गणतंत्र दिवस के दिन लोग तमाम तरह के कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। हर साल की तरह इस साल भी लोगों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इस दिन लोग देशभक्ति के रंग में रंगे दिखाई देते हैं।

खासतौर पर लड़कियां तिरंगे के रंग में रंगी दिखाई देती हैं, लेकिन पुरुषों को ये समझ नहीं आता कि वो किस तरह के कपड़े पहनें कि उनका लुक पारंपरिक के साथ क्लासी दिखाई है। अगर आप भी इसको लेकर संशय में हैं कि गणतंत्र दिवस के दिन क्या पहनें तो ये लेख आपके लिए है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं, कि आप किस तरह के कपड़े पहनकर तैयार हो सकते हैं।

सफेद कुर्ता और पायजामा

गणतंत्र दिवस के दिन आप इस तरह का सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा कैरी कर सकते हैं। इसके साथ जब आप हाथों में तिरंगा लेंगे तो आपका लुक काफी क्लासी दिखेगा।

तिरंगा टीशर्ट

अगर आप खुद को तिरंगे के रंग में रंगना चाहते हैं, तो तिरंगा टीशर्ट एक बेहतर विकल्प है। इसे आप जींस के साथ पहन सकते हैं।

कुर्ता और पायजामा

आप अगर कुर्ता पाजयामा पहनने का सोच रहे हैं, तो ये एक बेहतर विकल्प है। आपको आसानी से कुर्ता पायजामा बाजार में मिल जाएगा। आप चाहें तो चिकनकारी कुर्ता भी कैरी कर सकते हैं। इसके साथ ही आप खादी का कुर्ता-पायजामा चुन सकते हैं। लुक को पूरा करने के लिए आप केसरिया या हरे रंग का खादी का कुर्ता पहन सकते हैं और इसके साथ सफेद रंग का पायजामा पहन सकते हैं।

जींस के साथ शॉर्ट कुर्ता

अगर आपको जींस पहनना पसंद है, तो जींस के साथ आप इस तरह का शॉर्ट कुर्ता पहन सकते हैं। इसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी रहेंगे।

About News Desk (P)

Check Also

इस रोग में शरीर में ही बनने लगता है अल्कोहल, लक्षण ऐसे जैसे हो शराब का नशा

अल्कोहल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म से लेकर कैंसर जैसी गंभीर ...