Breaking News

समरसता व संस्कृति का सन्देश

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

दुनिया में अनेक संस्कृतियों का प्रादुर्भाव हुआ। लेकिन समय के प्रवाह में यह तिरोहित होती गई। जबकि सबसे प्राचीन भारतीय संस्कृति आज भी शाश्वत रूप में विद्यमान है। यह एक मात्र संस्कृति है,जिसमें सम्पूर्ण वसुधा को कुटुंब माना गया। सभी प्राणियों के कल्याण व सुख की कामना की गई। संकुचित विचार के लोग हिंदुत्व के इस उदार चिंतन को समझ ही नहीं सकते। वह अपनी समिति सोच से आगे बढ़ ही नहीं सकते। इसलिए सही आकलन करने में विफल रहते है। हिंदुत्व को समझने के लिए मानवता के व्यापक धरातल पर पहुंच कर ही विचार किया जा सकता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्राह्मण का मतलब संस्कार संस्कृति और धर्म से है। वे स्वयं कष्ट भोगते हैं लेकिन धर्म पर आंच नहीं आने देते हैं। अगर आज सनातन धर्म जीवित रहा है और आज भी पूरी दुनिया के अंदर अपने भगवे झंडे को गोड़ कर मजबूती के साथ चल रहा है तो इसलिए क्योकि वह ब्रह्म तत्व हमारे पास मौजूद है। जो आत्मा में सदैव विरजमान रह कर स्वयं कष्ट सहते हुए भी उसे आच नहीं आने देता है।  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ब्राह्मण समाज की बात चलती है तो हमारे सामने इस देश की ऋषि परंपरा सामने आती है।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि देवों के गुणों का समावेश जिसमें होता है,वही ब्राह्मण कहलाता है। यह कोई जाति नहीं विचारधारा है। खुद भिक्षाटन कर दूसरा को राजा बनाने वाला ब्राह्मण वर्ग रहा है। वैश्य सम्मेलन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान सरकार ने समाज के सभी वर्ग को भय मुक्त किया है। अब प्रदेश में लोग नहीं बल्कि अपराधी डरते हैं। व्यापरी भय मुक्त होकर अपने धंधे को आगे बढ़ाने में लगा है।

भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग से जो भी कहा उसको करके दिखाया है। पांच वर्ष पहले प्रदेश के अंदर सबसे खराब स्थिति थी। जगह-जगह पर गुण्डा टैक्स वसूला जाता था। पर्व तथा त्यौहार आते थे तो दंगे शुरू हो जाते थे। अब शांति व व्यवस्था कायम की गई है।

शामली के कैराना व मुजफ्फरनगर के कांधला में लोग पलायन कर चुके थे। भाजपा के शासन में आने के बाद अधिकारियों ने जाकर इनके परिवार को समझाया और सभी ने वापसी की। उन्होंने कहा कि आज पर्व और त्योहार में कोई व्यवधान नहीं है।

पहले कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी जाती थी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कांवड़ यात्रा को निकलने दिया। शासकीय हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा कराई गई। कांवड़ यात्रा में चार करोड़ लोग निकलते हैं। कहीं तिनका भी नहीं हिलता।

सामाजिक संपर्क अभियान: भाजपा के सामाजिक सम्पर्क अभियान के तहत रविवार को आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा समापन सत्र को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बोधित किया।

भगवान बुद्ध,सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य,ज्योतिबा राव फुले,सावित्री बाई फुले को नमन किया गया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शांति,मैत्री और करुणा की जब कभी बात होगी तो भगवान बुद्ध की बात होगी। लेकिन तालिबानियों ने अफगानिस्तान के बालियान में ढाई हजार वर्ष पुरानी मूर्ति को तोड़ डाला। देश के अंदर जो तालिबान का समर्थन कर रहे हैं वह बुद्ध और देश के विरोधी हैं।

अमेरिका ने तालिबानियों पर द्रोण से हमले करके उन्हे प्रतिमा तोड़ने पर सबक सिखाया।तालिबानियों का कुछ लोग देश में समर्थन कर रहे हैं। जबकि तालिबानी शांति, करुणा के विरोधी है और तालिबान का समर्थन करना आधी आबादी और बच्चों का अपमान करना है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में महात्मा बुद्ध से जुड़े सबसे ज्यादा स्थान हैं उनका विकास और विस्तार किया जा रहा है।

महात्मा बुद्ध के नाम से अंतररष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया गया है। भारत की आन-बान शान का प्रतीक तिरंगा में जो मणि है वह धर्मचक्र है। धर्मचक्र प्रवर्तनाय की प्रेरणा कौन देता है उसका नाम अशोक है। भारत का शौर्य चद्रगुप्त मौर्य थे।

भारत की सीमाएं पाकिस्तान, बांग्लादेश और इससे भी विस्तृत भूभाग भारत का हिस्सा था। लेकिन समय के अनुरूप हम अपनी एकता को बनाए नहीं रख पाए। मध्य एशिया से जुड़े हुए बर्बर जातियों ने हमलाकर हमारी संपदा को तोड़ा लूटा और बर्बाद किया। लेकिन इतिहासकारों ने अशोक और चंद्रगुप्त को महान नहीं बताया।

सिंकदर जो चद्रगुप्त से हारा था उसे महान बता दिया। अब जरूरत है कि अपनी मूल्यों को समझे। स्वतन्त्र देव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता पार्टी में बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पंचायत सदस्य से राष्ट्रपति तक किसी भी दायित्व तक पहुंच सकता है। भाजपा का कार्यकर्ता वंदेमातरम् तथा भारत माता की जय-जयकार करता है

About Samar Saleel

Check Also

‘एमसीडी को दिल्ली में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों को लागू करना होगा’, अदालत से मिली ‘सुप्रीम’ फटकार

नई दिल्ली:  देश की सर्वोच्च अदालन ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को कड़ी फटकार लगाई ...