Breaking News

मौसम विभाग की चेतावनी, इन इलाकों में ओले और गरज के साथ बारिश ढहाएगी कहर

फरवरी का महीने मौसम बदलाव के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होता है। फरवरी में ज्यादातर इलाकों में इन दिनों गर्मी का अहसास भी होना लगा है, जिसके चलते तापमान में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली का तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग सुबह के मुताबिक हल्के कोहरे का अनुमान जताया गया है। देश के दूसरे हिस्से में बारिश के आसार बने हुए हैं।

वहीं भारतीय मौमस विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन गरज के साथ बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

वहीं, जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ अलग-अलग स्थानों में भी शनिवार को बारिश या बर्फबारी हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक इन स्थानों पर 27 फरवरी को ओलावृष्टि होने की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच उत्तर पूर्वी भारत के सिक्किम राज्य में शनिवार और रविवार को गरज के साथ छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

मौसम की अधिक जानकारी देते हुए आइएमडी के एडिशनल डायरेक्टर आनंद शर्मा ने बताया कि दिल्ली में कल का तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक था और अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री अधिक है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में यही उम्मीद है कि 1 और 2 मार्च के आसपास तापमान में हल्की गिरावट की उम्मीद है। उसके बाद हवा की दिशा बदल सकती है और पहाड़ों से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान थोड़ा कम हो सकता है।

गौरतलब है कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान शुक्रवार और रविवार से उत्तर भारत, उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तर-पूर्व भारत के हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म होने का अनुमान है।

About Ankit Singh

Check Also

गत 11 वर्ष में जम्मू-कश्मीर कितना बदला? 2010 में पथराव के कारण 6200 घायल

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार 11 साल पूरे कर चुकी है। ...