Breaking News

Madhya Pradesh के चमत्कारी मंदिर

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश Madhya Pradesh  में पग-पग पर कई धार्मिक मान्यताएं एवं चमत्कार समेटे मंदिर है। भारत देश के हृदय मध्य प्रदेश में कई ऐसे मंदिर है जो चमत्कारों से भरे हुए है जहां कई मान्यताएं भी है। आज हम आपको मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के बीजा नगरी स्थित माँ हरसिद्धि के चमत्कारी मंदिर के बारे में बताने जा रहा है।

Madhya Pradesh के प्रमुख चमत्कारी मंदिरों में

माँ हरसिद्धि का यह मंदिर Madhya Pradesh  मध्यप्रदेश के प्रमुख चमत्कारी मंदिरों में से एक है। यहां लगभग 2 हजार वर्षो से अखंड ज्योत जल रही है। यहां विराजित माँ हरसिद्धि दिन भर में तीन रूप में दिखाई देती है। मंदिर का निर्माण उज्जैन के राजा विक्रमादित्य के भांजे वियजसिंह ने करवाया था। यहां नवरात्रि में भक्तों का सैलाब उमड़ा है एवं मन्नत धारियों का ताता लगता है।

जल रही है अखंड ज्योति

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले से लगभग 20 किलोमिटर दूर बीजा नगरी स्थित मां हरसिद्धि मंदिर चमत्कारिक होने का सबसे बड़ा जीता जागता उदाहरण यहां की वर्षो पुरानी अखंड ज्योति है। बताया जाता है यहां 2 हजार वर्षो से यहां अखंड ज्योति जल रही हैं जो हवा चलने पर भी नही बुझती है। जिसके दर्शन मात्र से ही कई रोग और कष्ट दूर हो जाते है। माँ हरसिद्धि मंदिर की ख्याती पुरे प्रदेश में फैली हुई है। यहां कई बड़ी राजनितिक हस्तीयां मत्था टेक चुकी है।

 

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 15 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। करियर को लेकर यदि ...