Breaking News

बाढ़ में फँसे नागरिकों को बचाए जाने की मॉकड्रिल नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में हुई आयोजित

लखनऊ। बख्शी तालाब तहसील के अकड़िया कला गांव में बाढ़ से नागरिकों को रेस्क्यू कर नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में बने कन्ट्रोल रूम में रखा गया जहां उनके रहने खाने की व्यवस्था की गई। इस अभियान में एन डी आर एफ, एस डी आर एफ, एन सी सी, रेडक्रास, सिविल डिफेंस, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग के साथ आपदा मित्र शामिल रहे।

आपदा राहत की मॉक ड्रिल आज बख्शी का तालाब क्षेत्र में आपदा विशेषज्ञ और एस डी एम ए के उपाध्यक्ष आर पी शाही के नेतृत्व में हुई तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विपिन मिश्र, जिले के राहत अधिकारी अमर सिंह, जनरल डॉ. सुजीत व ओंकार शर्मा के निर्देशन में हुई।

बाढ़ में गांवों के चारों तरफ पानी भर जाता है तथा वहां फंसे लोगों को आपदा मित्रों द्वारा रेस्क्यू कर नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में लाकर उनको बचाव संबंधी जानकारी दी गई और यह भी बताया गया कि आपदा तथा बाढ़ में किस प्रकार अपनी रक्षा कर सकते हैं और किस प्रकार बाढ़ से बच सकते हैं। इसकी जानकारी आपदा विशेषज्ञ और एस डी एम ए के उपाध्यक्ष आर पी शाही के द्वारा जानकारी दी गई। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र स्थित कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा आपदा से निपटने तथा राहत कार्यों के लिए की गई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया तथा पूरी टीम के कार्यों की सराहना की।

इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी के आपदा मित्रों द्वारा बाढ़ पीड़ितों को प्राथमिक उपचार दिया गया और बाढ़ से निपटने की ट्रेनिंग भी दी। बाढ़ में फंसे हुए लोगों को किस प्रकार से राहत कार्य और कैसे सुविधा मुहैया कराई जाती है यह जानकारी भी दी। कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी लखनऊ शाखा के सचिव अमरनाथ मिश्र और आपदा मित्र रूप कुमार शर्मा, माजिद अली खान, ऋतुराज रस्तोगी, आशा सिंह, कार्तिका माथुर, जितेंद्र सिंह, पी.के. शर्मा, सुनील शुक्ला, रोहित, शिवाकांत मिश्रा मौजूद रहे।

सिविल डिफेंस की उप नियंत्रक अनीता प्रताप, सहायक उप नियंत्रक ऋषि कुमार, मनोज वर्मा, सुमित मौर्य, योगेश कुमार के साथ कई वार्डन भी शामिल रहे। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने इंडियन रेडक्रास सोसायटी, सिविल डिफेंस, एन सी सी, एन डी आर एफ, एस डी आर एफ व आपदा मित्रों को धन्यवाद दिया।

About reporter

Check Also

25 मीटर ऊंची हाईटेक चिमनी से नहीं उड़ेगी चिता की राख, मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर हो रहा काम

वाराणसी:  मोक्ष तीर्थ मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर 25 मीटर ऊंची हाईटेक चिमनी बनाई जाएगी ...