Breaking News

बंदरों ने जमकर मचाया आतंक, बच्चों को काटकर किया गंभीर रूप से जख्मी

चौरी चौरा/ गोरखपुर। चौरी चौरा क्षेत्र के नगर पंचायत मुन्डेरा बाजार में काफी लंबे समय से लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। शुक्रवार को बंदरों ने चार बच्चों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वार्ड न0 3 निवासी संतोष गुप्ता की पुत्री अंशिका व रामाश्रय कनौजिया के 4 वर्षीय पुत्र कल्लू, वही वार्ड न0 9 निवासी मनीष जायसवाल के 3 वर्षीय बेटे विराट वार्ड के सुमित यादव के 4 वर्षीय पुत्री रोशनी की बंदरों ने काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

वही बच्चों के परिजनों ने वन विभाग एवं शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की है। कस्बे में लंबे समय से बंदरों का आंतक बना हुआ है।

इस बीच अचानक बंदरों की संख्या काफी बढ़ गई है। एक तरफ जहां बंदर सड़क के आसपास ठेला लगाने वाले दुकानदारों व घर के सामान इत्यादि उठा ले जाते हैं। वहीं, कई बार आते-जाते लोगों पर हमला भी बोल देते हैं।

मुंडेरा बाजार निवासी मनीष जायसवाल, रामाश्रय कनौजिया, संतोष गुप्ता, सुरेश गुप्ता, आदि ने वन विभाग वह अपने जनप्रतिनिधियों से कस्बे के बंदरों से निजात दिलाने की मांग उठाई।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या और काशी ने लक्ष्य पा लिया है, अब ब्रज की बारी है- योगी

• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फतेहपुर सीकरी के सांसद ...