Breaking News

तिरंगा

तिरंगा

पूरे विश्व में हमारे तिरंगे की है शान,
लाख बन जाये इसके दुश्मन चीन चाहे पाकिस्तान।

एक ख़ुशनुमा त्योहार हम फहरा के झंडा मना रहें हैं,
यूँ ही मातृभूमि की खातिर फ़र्ज़ अपना सभी ये निभा रहें हैं।

देख कर हर तरफ झंडे की तिरंगी छटा,
सभी राष्ट्र गान खुशी से गुनगुना रहे हैं।

बदल रहा है जमाना पर अपना तिरंगा न बदला कभी ,
साल आते रहे साल जाते रहे पर हर साल हम ध्वजा लहराते रहे हैं।

मज़हब के नाम पर तुम न बाँटो, यूँ तुम इंसानियत न काटो,
इसलिए तो सुना कर धर्म ग्रन्थ अपना सविधान भी बताते रहें हैं।

है विश्व गुरु भारत अपना यहां भिन्न भाषा-भाषी तादात भी है ,
हम सब गुल हैं इस चमन के ये जानकर बागवान अपना सजाते रहें हैं।

नाम हुए गुमनाम जो लुटे अपने हिन्द पे
सर अपना नमन में उनके हम देखो झुकाते रहे हैं।

मना कर आजादी सारे बंदे लहरा रहे तिरंगा आज,
हमारा राष्ट्र सारे जहां में है महान यही बात दोहराते रहें हैं।

शहीदों का सम्मान हम मरते दम तक करते रहें,
शहादत को उनकी पूरे जन को स्मरण कराते रहें हैं।

कर नमन भारती माँ को हम अपनी
फूल समर्पण के चढ़ाते रहें हैं।………वन्दे मातरम् !

रीमा मिश्रा नव्या

रीमा मिश्रा नव्या

About Samar Saleel

Check Also

फिल्म लेखक वेदिक द्विवेदी छात्रसंघ पर लिख रहे किताब, किए ये बड़े खुलासे

अपनी हाल ही में आई पुस्तक रामेश्वरा की बड़ी सफलता के बाद फिल्म लेखक वेदिक ...