Breaking News

पत्रकार को मातृ शोक, क्षेत्र में शोक की लहर

शिवगढ़/रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र से राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र के वरिष्ठ संवाददाता अनन्त सिंह की मां के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विदित हो कि वरिष्ठ पत्रकार अनन्त सिंह की 72 वर्षीय मां राजवती पत्नी स्वर्गीय सूर्यनारायण सिंह पिछले 2 दिनों से अस्वस्थ्य है चल रही थी।

बताते हैं कि शनिवार की सुबह हृदय गति रुकने से उनकी सांसे हमेशा के लिए थम गई। जिनके निधन से बेटे पत्रकार अनंत सिंह,बहु सुषमा सिंह, अंजू सिंह, नाती अभिषेक सिंह, देवेश प्रताप सिंह, नातिन अर्चना सिंह पुत्री सीमा सिंह, गुड्डी सिंह सहित परिजनों में कोहराम मच गया। पत्रकार अनन्त सिंह की मां के निधन की खबर सुनते ही पत्रकारों के साथ ही क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

अनंत सिंह की मां के निधन पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामनरेश रावत, पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नन्दकिशोर तिवारी, एमएलसी प्रतिनिधि विनय वर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य केतार पासी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अंजली पासी, पत्रकार अमर उजाला बृजेश शुक्ला बी.के. शुक्ला, अंगद राही, विपिन पांडेय, हिंदी अमर भारती संतोष जायसवाल , ओम प्रकाश, सुधीर कुमार ,सहित लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

अखिलेश-डिंपल दोनों ने उपचुनाव से शुरू की सियासी पारी, पति-पत्नी के नाम है अनोखा रिकॉर्ड

कन्नौज: अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव की गवाह रही इत्रनगरी दो बार उपचुनाव की ...