Breaking News

राखी के त्योहार पर जरूर बनाएं ये पकवान, हर कोई करेगा तारीफ…

रक्षाबंधन का त्योहार भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल कई जगह रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा, तो कई जगह भद्राकाल की वजह से इसे 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इस पावन पर्व रक्षाबंधन पर कई दिनों पहले से ही बहनें विशेष तरीके से तैयारी करती हैं। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार और संबंध को मजबूत करने का अच्छा अवसर देता है।

राखी के त्योहार पर जरूर बनाएं ये पकवान, हर कोई करेगा तारीफ

इस दिन को खास बनाने के लिए हर घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इन पकवानों को खाकर हर परिवार खुशियां मनाता है। ऐसे में आज के लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने घर पर आसानी से बना सकती हैं। अगर आप त्योहार के दिन अपने घर पर ये पकवान बनाएंगी तो हर कोई इन्हें खाकर खुश होगा।

ये एक ऐसी डिश होती है, जिसे खाना हर कोई पसंद करता है। छोले भटूरे बनाना भी बेहद आसान होता है। ऐसे में आप राखी के त्योहार पर छोले भटूरे बना सकते हैं।

पनीर टिक्का

अगर राखी के दिन आपके घर पर कई मेहमान आते हैं तो उन्हें स्नैक्स के तौर पर पनीर टिक्का बनाकर खिलाएं। आप पनीर के टिक्के बना सकते हैं और उन्हें मिन्ट चटनी के साथ परोस सकते हैं।फ्रूट सलाद

अगर आपका परिवार हेल्दी खान का खाने का शौकीन है तो एक स्वास्थ्यपूर्ण और रंगीन फ्रूट सलाद भी एक अच्छा पकवान हो सकता है। इसे खाने से आपके भाई की सेहत की देखभाल हो सकती है।

About News Desk (P)

Check Also

ट्रक के टायर बदलकर जिंदगी के सफर को दी रफ्तार, खास है इस महिला मैकेनिक के जीवन की कहानी

महिलाएं इतनी सशक्त हो चुकी हैं कि हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। शस्त्र ...