Breaking News

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया

बिधूना/औरैया। बिधूना व अछल्दा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के कार्यक्रम में गुरुवार को बिधूना कस्बे में वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रचना सिंह, सुरेंद्र यादव, घनश्याम सिंह कुशवाह आदि सपा नेताओं द्वारा केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया। इसी तरह अछल्दा कस्बे में पूर्व विधायक सांसद प्रदीप यादव, अछल्दा नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश पोरवाल उर्फ राजू व सपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक जुलाई को जन्मदिन मनाया।

समाजवादी पार्टी ने इस दौरान प्रदेश में बडें आयोजन का कार्यक्रम तय किया हैं, वही सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव का 48 वां केक काटकर बनाया। इसी बीच अछल्दा नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश पोरवाल उर्फ राजू ने बडा दिल दिखाते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव को केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी हैं, उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

इस मौके पर प्रमोद यादव ग्वारी प्रधान, मोहित यादव, प्रशान्त यादव, फिरोज सभासद, अजीत गुप्ता व हार्षित पोरवाल आदि लोग समलित हुए। सभी ने भगवान से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की है।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow Municipal Corporation का बजट सदन से पारित, पार्षदों की निधि 150 लाख रुपये से बढ़कर हुई 210 लाख रुपये प्रति वार्ड

लखनऊ। नगर निगम की सदन की बैठक (House Meeting) में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 ...