Breaking News

राष्ट्रवादी संगठनों ने किया भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग

लखनऊ। भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर तमाम राष्ट्रवादी संगठनों ने रविवार को गोमतीनगर मीडिया सेंटर मे एकत्र होकर शंखनाद कर भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित होने तक सतत संघर्ष का सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

हिन्दी रामराज स्थापना महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा भारत हिन्दू राष्ट्र आन्दोलन के संयोजक वीरेन्द्र मिश्र ने कहा कि हम सनातन भारतीय संस्कृति तथा संस्कारों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग करते हैं। मिश्र ने कहा हमारा किसी जाति धर्म से विरोध नहीं है, क्योंकि हिन्दुत्व भारतीय संस्कृति और संस्कार ही है। जो हीन भावना से दूर रहें, जो कर्मों पर विश्वास करें बुराइयों को दूर रखें वहीं हिन्दू है। हिन्दुत्व सत्य, अहिंसा, सहिष्णुता,दया करुणा प्रेम व ब्रह्मचर्य से परिभाषित है। मिश्र ने कहा कि विश्व में 57 मुस्लिम देश हैं हिन्दू राष्ट्र एक भी नहीं। देश के विभाजन के समय 1947 में ही भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाना चाहिए था। जब भारत से अलग हुआ पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र बन गया।

समाजवाद के नाम पर वोटों के लिए मुस्लिम तुष्टिकरण नीति बनाई गयी। देश के नेताओं ने सत्ता के लालच में देश को मुस्लिमिस्तान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।आर एस एस की भी भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने में कोई गंभीर पहल नहीं की। यदि इस दिशा में ईमानदार पहल की गयी होती तो भारत बहुत पहले ही हिन्दू राष्ट्र घोषित हो गया होता। श्री मिश्र ने कहा हमें सत्य, अहिंसा,दया, प्रेम ,करुणा, विश्व बंधुत्व की सनातनी संस्कृति और संस्कारों वाला हिन्दू राष्ट्र भारत चाहिए, खून-खराबा, फतवा,हलाला व जेहादी आतंकवाद जैसी क्रूरता वाला भारत नहीं।

मुख्य अतिथि तपसी छावनी अयोध्या के महन्त जगतगुरू परमहंस आचार्य ने अफगानिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा हमारी थोड़ी सी उदारता भारत को तालीबानी देश बना देगा। हिन्दुत्व की रक्षा के लिए हमें शास्त्र और शस्त्र दोनों धारण करना होगा। विशिष्ट अतिथि राज्यपाल के पूर्व विधिक सलाहकार एस एस उपाध्याय ने कहा कि यह बहुत बड़ा आन्दोलन है, इसके लिए गंभीर चिंतन की आवश्यकता है, भारतीय संविधान में संशोधन करना होगा और यह देशवासियों की एकजुट मुख्रर आवाज से ही संभव है। संकल्प समारोह में, भगवा रक्षा वाहिनी के का अध्यक्ष सत्यम त्रिपाठी, हिन्द साम्राज्य पार्टी की संस्थापिका अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री, भारत रक्षा मंच के संगठन मंत्री आशीष शुक्ला, भारतीय संगठित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत्य पाल सिंह,मिशन ह्यूमन राइट्स एवं एन्टी करेप्शन के अध्यक्ष राजीव आहूजा, राष्ट्र रक्षा मंच के अध्यक्ष स्वामी ओम प्रकाश,रामानन्द फाउन्डेशन के अध्यक्ष आनन्द महाराज, आर्यसमाज के वैदिक प्रवक्ता आचार्य राज किशोर शास्त्री, विश्व हिन्दू महासभा के अध्यक्ष सुनील शुक्ला, राष्ट्र रक्षा मंच के अध्यक्ष स्वामी ओम प्रकाश, विश्व हिन्दू महाशक्ति संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश तिवारी, नारी रक्षा दल की अध्यक्षा सोनिका मिश्रा , राम मन्दिर आन्दोलन के मुखिया रहे स्वमी भगवदाचार्य, एडवोकेट रेखा अग्निहोत्री तथा नागा सन्त रवि पुरी , स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के संयोजक डा विनोद अग्रवाल ,जे सी फाउंडेशन के एमडी अभिषेक अग्रवाल की भी सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय कवियत्री व्यवस्था मिश्रा की सरस्वती वन्दना से हुआ।इस अवसर पर ओज के युवा राष्ट्रीय कवि प्रख्यात मिश्र ने अपनी जोशीला कविताओं से देशद्रोही तालीबानी समर्थक कथित शायर मुनव्वर राना को अफगानिस्तान भेजने की सलाह देते हुए विदेशी घुसपैठियों से देश खाली कराने का भी संकल्प दिलाया।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...