Breaking News

बेटी-दामाद संग लंदन में नीतू कपूर ने मनाया 64वां जन्मदिन, लेकिन पार्टी में नहीं शामिल हुए आलिया-रणबीर

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू सिंह  बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो जीवन में हर परिस्थिति का सामना ख़ुशी -ख़ुशी करती हैं और हमेशा मुस्कुराती है। आज नीतू कपूर का बर्थडे है। एक्ट्रेस अपने 64वें बर्थडे को अपनी फैमिली के साथ लंदन में सेलिब्रेट कर रही हैं। वहां से हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बर्थेडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं।

नीतू कपूर की छवि एक अभिनेत्री के साथ -साथ एक मजबूत और खुशमिजाज महिला की भी है। 8 जुलाई, 1958 को जन्मी नीतू सिंह का असली नाम हरनीत कौर सिंह है जिन्हें लोग आज नीतू कपूर के नाम से जानते हैं। एक तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-परिवार जो आपको SMILE की वजह देता है।नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई इंस्टा स्टोरीज में देखा जा सकता है कि उनकी बेटी रिद्धिम, दामाद भरत और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने एक्ट्रेस का बर्थडे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

नीतू कपूर की निजी जिंदगी की बात करें तो जब उनका करियर बुलंदियों पर था तभी उन्होंने 22 जनवरी, 1980 को अभिनेता ऋषि कपूर का हाथ थामा और शादी करके हमेशा के लिए उनकी हो गईं।

About News Room lko

Check Also

घी वाली रोटी खाकर सबा आजाद ने बना लिए तगड़े एब्स, लोग हुए हैरान

अभिनेत्री सबा आजाद ऋतिक रोशन के साथ अपने अफेयर के चलते काफी चर्चा में रहती ...