Breaking News

Nepal : डांस में बनाया अनोखा रिकार्ड

डांस करना कई लोगों का शौक होता है, लेकिन 126 घंटे तक लगातार डांस करने की बात हो तो चौंकना लाज़मी है। ऐसा ही कारनामा किया है Nepal  नेपाल के काठमांडू में रहने वाली एक किशोरी ने। इस किशोरी ने लगातार 126 घंटे तक नृत्य कर इतने लंबे समय तक डांस करने वाली दुनिया की पहली ऐसी लड़की होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Mayawati का बड़ा ऐलान,बोली कांग्रेस के पक्ष में करें मतदान

Nepal की इस किशोरी ने

नेपाल Nepal  की इस किशोरी ने 126 घंटों तक डांस करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। इसके पूर्व ये रिकॉर्ड एक भारतीय के नाम था। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शनिवार को अपने सरकारी आवास में आयोजित एक समारोह में 18 साल की बंदना नेपाल को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए सम्मानित भी किया।

पूर्वी नेपाल के धनकुटा जिले की रहने वाली बंदना ने कहा कि उन्हें शुक्रवार को गिनीज रिकॉर्ड्स की तरफ से इस बात की आधिकारिक पुष्टि की गई है। बंदना ने भारत की कलामंडलम हेमलता द्वारा निर्धारित रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हेमलता ने 2011 में 123 घंटे और 15 मिनट तक लगातार नृत्य किया था और बंदना से पहले उन्हीं के नाम सबसे देर तक नृत्य करने का रिकॉर्ड था।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...