Breaking News

कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में अब रेजिडेंट डॉक्टर और स्टाफ भी हड़ताल पर

हड़ताल के चलते ओपीडी पूरी तरह ठप्प, इमरजेंसी सेवाएं चालू

औरैया। कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में
मेडिकल कॉलेज व 100 बेड हॉस्पिटल चिचोली के डॉक्टर फिर हड़ताल पर चले गए। इस बार जूनियर डॉक्टर के साथ रेजिडेंट डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टाफ भी हड़ताल पर चला गया। जिससे ओपडी पूरी तरह ठप हो गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार ने दावा किया है की भर्ती हुए मरीज को उपचार मिल रहा है और इमरजेंसी सेवाएं चालू है।

100बेड हॉस्पिटल में हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज डॉक्टर्स ने दिन में बैनर और तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। बीते दिन एक दिवसीय हड़ताल की थी। आईएमए के आह्वाहन पर फिर से डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। इस बार रेजिडेंट डॉक्टर और स्टाफ भी हड़ताल पर बैठ गया है। इस दौरान वी वांट जस्टिस के नारे भी लगाए। डॉ उत्कर्ष ने बताया कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जो कुछ हुआ है, वह बहुत दुखद है। हम सभी लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते है।

👉  बच्चे को मोबाइल दिखाकर खाना खिलाना हो सकता है नुकसानदायक, जानें असर और आदत छुड़ाने के तरीके

प्रदर्शन में शामिल डॉ. माया ने कहा कि महिला डॉक्टर को ड्यूटी के दौरान बहुत सी समस्याएं आती है। इसलिए महिला डॉक्टर को अतिरिक्त प्रोटेक्शन की जरूरत है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र ने बताया की सुबह कुछ समय तक ओपीडी चली है इसके बाद ठप्प हो गई। इमरजेंसी सेवाएं चालू है कोशिश कर रहे है की मरीज को दिक्कत ना हो। इस मौके पर डा संतोष, डा अविनाश, डॉ गौरव, डॉ कीर्तिवर्धन , डॉ शुभांकर, डॉ दीपा, डा काव्या,डॉ कृष्णकांत आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About reporter

Check Also

अखिलेश यादव से मिली अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता, बोली- एफआईआर वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव

लखनऊ। अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्हें ...