Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध व्यक्ति की मौत

औरैया। जिले के ऐरवाकटरा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से खून से लथपथ मिले वृद्ध के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।‌ उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान बीती रात्रि करीब 12 बजे थानाध्यक्ष सुधीर सिंह को पशु चिकित्सालय के पास मुख्य मार्ग पर करीब 60 वर्षीय एक वृद्ध खून से लथपथ पड़ा दिखा जिसे कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया था।

                                  थाने में शव की देखरेख करता सिपाही

वह अपनी गाड़ी से वृद्ध व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ऐरवाकटरा ले गये जहां चिकित्सक डाक्टर मोहित यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया और बताया कि मृतक को किसी वाहन से टक्कर लगी है जिसके चोटों के निशान हैं। जिसके बाद वह शव को थाने ले गए जहां आज पूरे दिन मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर उसकी पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। बताया कि वहां पर शव को शिनाख्त हेतु 72 घंटे रखा जाएगा। मृतक लाल बनयाइन स्लेटी रंग का पेंट पहने है।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...