Breaking News

आज ही के दिन एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे वीरेंद्र सहवाग

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के लिए आज का दिन काफी यादगार है। नौ साल पहले आज ही के दिन 8 दिसंबर, 2011 को सहवाग एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे।

सहवाग ने इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन बनाने थे। अपनी इस पारी में उन्होंने 41 चौके और सात छक्के लगाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित पचास ओवरों में 5 विकेट पर 418 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। भारत ने यह मैच 153 रनों से जीता था।

सहवाग ने भारत के लिए 251 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8,273 रन बनाए हैं,जबकि 104 टेस्ट मैचों में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है और 8,586 रन बनाए हैं। उन्होंने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारत के लिए दो तिहरे शतक भी लगाए हैं। बता दें कि एकदिवसीय क्रिकेट में सिर्फ आठ बार बल्लेबाजों द्वारा 200 का व्यक्तिगत स्कोर बनाया गया है।

सचिन तेंदुलकर एकदिनी में दोहरा शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर थे। उन्होंने 2008 में ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उपलब्धि हासिल की थी। वहीं,रोहित शर्मा ने तीन बार एकदिनी में दोहरा शतक दर्ज किया है। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला दोहरा शतक लगाया। फिर, उन्होंने 2014 और 2017 में श्रीलंका के खिलाफ उपलब्धि हासिल की। ​​

रोहित के नाम एकदिवसीय मैचों में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी है क्योंकि उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी दर्ज की थी। इसके बाद 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने 208 रन भी बनाए।

About Aditya Jaiswal

Check Also

पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रामा जारी, दामाद शाहीन को कप्तानी से हटाने की खबरों पर भड़के अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से कप्तान को लेकर ड्रामा जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स ...