Breaking News

एक बार फिर सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में सफर करते दिखे कपिल, लिखा- चिंता मत करो यह छोटी सी…

जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की वर्षों बाद साथ में नजर आ रहे हैं। दोनों नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में वर्षों बाद स्क्रीन साझा कर रहे हैं। इसी बीच दोनों की लड़ाई खत्म होने के बाद साथ में ट्रेवल करते हुए नजर आए हैं। कपिल और सुनील की लड़ाई खत्म होने के बाद भी दोनों इसका मजाक उड़ाना बंद नहीं कर रहे हैं।

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लिए सात साल के लंबे समय के बाद फिर से एकजुट हुए हैं। दोनों को साथ देखककर इनके फैंस बेहद खुश हैं। दोनों अपने मतभेदों को भुलाकर फिर से साथ में काम करने से खुश हैं। हाल ही में कपिल ने एक नए पोस्ट में अपनी लड़ाई का फिर से मजाक बनाया है।

रविवार रात कपिल ने सुनील के साथ फ्लाइट से एक फोटो शेयर की है। दोनों इस तस्वीर में फर्स्ट क्लास में बैठकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने पोज देते हुए एक गिलास जूस का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। कपिल शर्मा ने ये तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘चिंता मत करो दोस्तों, यह एक छोटी सी फ्लाइट है।’

कपिल शर्मा का ये पोस्ट फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं भारती सिंह ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए हंसने वाली इमोजी साझा की हैं। अनुभव सिंह बस्सी ने कमेंट करते हुए ‘हाहाहाहा’ लिखा है। इसके अलावा फैंस इनके जूस का भी मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘इसके अलावा, जूस भी एक अच्छा विकल्प है।’ वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘आराम करो दोस्तों, इस बार सिर्फ जूस पी रहे हो।’

‘द कपिल शर्मा शो’ में गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी की भूमिका निभाने के बाद सुनील ग्रोवर काफी मशहूर हो गए, लेकिन उन्होंने उस समय सभी को चौंका दिया, जब उन्होंने कपिल के साथ अपने बड़े विवाद के बाद द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया। अक्टूबर 2017 में दोनों के बीच एक फ्लाइट में तब झगड़ा हो गया जब वे ऑस्ट्रेलिया में एक शो खत्म करने के बाद वापस मुंबई लौट रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल ने नशे में सुनील को मारा था। इसके बाद सुनील ने शो छोड़ दिया था।

About News Desk (P)

Check Also

उर्वशी रौतेला को कनिका कपूर और ऑरी ने कहा- ‘भारत की प्रथम महिला’

Entertainment Desk। उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) को देश की सबसे कम उम्र के सुपरस्टार और ...