Breaking News

दो बाइकों की भिड़त में एक की मौत, तीन घायल

फिरोजाबाद। जनपद के थाना खैरगढ क्षेत्र में पड़रिया चौराहे पर हुई दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल हो गये। वहीं एक की मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक थाना नारखी क्षेत्र नया बांस निवासी 38 वर्षीय मुकेश पुत्र नरायन सिंह व उसके साथ इसी थाना क्षेत्र के श्रीराम गढ़ी निवासी 40 वर्षीय मनोज पुत्र दामोदर सिंह शिकोहाबाद से काम कर बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना खैरगढ़ क्षेत्र पड़रिया चौराहे के पास सामने से तेज गति से आती एक बाइक से भिड़ंत हो गयी। दूसरी बाइक पर भी दो लोग सवार थे। दुर्घटना में चारों गंभीर घायल हो गये।

बताया गया कि मौके पर मौजूद प्रधान ने एम्बुलेंस से  तत्काल चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजा, यहां चिकित्सक राहुल जैन ने एक व्यक्ति मनोज को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल दो अन्य घायलों का नाम व पता अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...