Breaking News

पबजी खेलते हुए पाकिस्तानी महिला को हुआ भारतीय युवक से प्यार, फिर नेपाल के रास्ते आ गयी भारत

ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रही एक पाकिस्तानी महिला और उसके चार बच्चों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पबजी खेलते हुए महिला को भारतीय युवक से प्यार हो गया था। अपने प्रेमी से मिलने के लिए वह चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी।

पबजी खेलते हुए पाकिस्तानी महिला को हुआ भारतीय युवक से प्यार

करीब 30 साल की पाकिस्तानी महिला पबजी गेम खेलते हुए भारतीय युवक के संपर्क में आई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गेम खेलते हुए दोनों के बीच दस्ती हो गई। खान ने बताया, ‘महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ चल रही है। पूछताछ खत्म हो जाने के बाद और भी जानकारी साझा की जा सकती है।’

अठावले को राजनीति छोड़कर कॉमेडियन बनना चाहिए : रोहित अग्रवाल

पुलिस ने महिला को छिपाकर रखने वाले उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी युवक ने महिला को ग्रेटर नोएडा में एक किराये के घर में रखा हुआ था। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मिया खान ने कहा, ‘पाकिस्तानी महिला और स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। महिला के चार बच्चे भी पुलिस कस्टडी में हैं।’

About News Room lko

Check Also

विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल का नियमित रूप से पूर्वाभ्यास जारी- प्रो एसएस मिश्र

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University) ...