Breaking News

एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में पारुल चौधरी ने जीता स्वर्ण, मोहम्मद अफजल सिल्वर मेडल किया अपने नाम

एशियाई खेलों (Asian Games 2023) में भारत को एक और गोल्ड मैडल मिला है। महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में पारुल चौधरी ( Parul Chaudhary) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

5000 मीटर दौड़ में भारत का यह पहला कारनामा है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। इसे जोड़ ले तो भारत के नाम कुल 14 गोल्ड मेडल हो गए है। इसके साथ ही एशियाई गेम्स में भारत के कुल 64 मेडल हुए है।

वहीं, भारत के मोहम्मद अफजल ने एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता। अफसल ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में 1:48.43 सेकंड का समय लेकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

विथ्या रामराज ने जीता कांस्य पदक

इससे पहले भारत की विथ्या रामराज ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने एशियाई खेलों की महिला 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने में सफल रही।पच्चीस साल की विथ्या ने 55.68 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। बहरीन की ओलुवाकेमी मुजिदात आदेकोया ने 54.45 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चीन की जेदी मो ने 55.01 सेकेंड का सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।

एशियाई गेम्स में भारत के नाम इतने पदक
स्वर्णः 14

रजतः 24

कांस्यः 26

कुलः 64

About News Desk (P)

Check Also

अंपायर से बहस करना विराट कोहली को पड़ा महंगा, लगा भारी जुर्माना

रॉयल चलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ ...