Breaking News

शिक्षा से पीढियां नहीं बल्कि युग सुधरेगा : पवन सिंह

सीतापुर। भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी लगातार क्षेत्र में मतदाताओं के साथ संपर्क साधने में जुटे हुए हैं, जहां उन्हें अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। बुधवार (30 अप्रैल) को उन्होंने बिसवां और सकरन में जनसंपर्क किया। यहां बड़ी संख्या में मौजूद ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उनके पक्ष में शत प्रतिशत मतदान करने का भरोसा दिया।

सकरन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी प्रत्याशी पवन कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जिससे पीढियां नहीं युग सुधरते हैं। इसके लिए उनका यह प्रयास भी होगा कि वो क्षेत्र के बच्चों के लिए यही पर अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम में मौजूद उनकी सुपुत्री नेत्र सर्जन डॉ. पल्लवी सिंह ने कहा कि अच्छे और बुरे की पहचान के लिए तेज दिमाग और अच्छी नजर की जरूरत होती है। इसलिए उनका यह प्रयास होगा कि वो क्षेत्र के लोगों के लिए निःशुल्क जांच शिविर लगाएंगी, जिससे यहां के लोगों को अच्छी नजर और स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

वहीं विधायक निर्मल वर्मा ने कहा कि अक्सर लोकतंत्र की दुहाई देने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो शायद सभी जगह पर दबंगई और गुंडई के बल पर विधान परिषद प्रत्याशियों का चयन निर्विरोध हो जाता। यह भारतीय जनता पार्टी है जो लोकतंत्र पर विश्वास रखती है और इसीलिए निष्पक्ष चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद प्रधानों और पंचायत सदस्यों से आगामी 9 अप्रैल को एमएलसी प्रत्याशी पवन कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, जो लोग विधानसभा के चुनाव में कहीं भटक गए थे उनके लिए यह चुनाव गंगा स्नान करने जैसा है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सचिन मल्होत्रा, विधायक निर्मल वर्मा, पूर्व विधायक रामपाल यादव, ब्लाक प्रमुख शांति देवी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रणंजय सिंह चौहान, प्रधान संघ अध्यक्ष अवधेश यादव, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, ब्लॉक प्रमुख मिथलेश कुमारी, प्रधान संघ अध्यक्ष सुंदर लाल तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष निशांत दीक्षित सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
@anupam_chauhan

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...