Breaking News

आधी रात आए भूकंप के दो झटके, घरों से निकल कर बाहर भागे लोग..

लखनऊ/अयोध्या/अम्बेडकरनगर। राजधानी लखनऊ से लगभग 262 किमी दूर नेपाल में शुक्रवार की रात आए भूकंप के झटकों का असर प्रदेश के कई जिलों में रहा। आधी रात के करीब 11 बजकर 32 मिनट पर भूंकप के दो झटके महसूस किए गए। इस समय अधिकांश लोग नींद में थे, जो झटके लगते ही उठकर घर से निकल कर बाहर भागने लगे।

👉राजनाथ बोले- यहां सांप्रदायिक तत्व तांडव मचा रहे, UP में इधर-उधर किया तो जय श्री राम…

घरों के अलावा, अस्पताल, मंदिरों और होटलों से लोग बाहर आकर खड़े हो गए। यह भूकंप कुछ सेकेंड का होने के कारण जब तक लोग कुछ समझ पाते, वह आकर गुजर गया। इसके बाद भी लोग सावधान रहे।

आधी रात आए भूकंप के दो झटके घरों से निकल कर बाहर भागे लोग..

सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। लखनऊ से सटे हुए बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, अम्बेडकरनगर, अयोध्या आदि में भी भूकंप महससू किया गया। इन जिलों में भी दो से तीन बार झटके आए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया गया है। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए हैं।

👉धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने में पूर्व विधायक पवन पांडेय गिरफ्तार

वहीं आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह और मो दानिश के मुताबिक, लखनऊ से उत्तर उत्तर पूर्व में नेपाल भूकंप का केंद्र था। जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। वहीं इसकी तीव्रता 6.4 मैग्नीट्यूट दर्ज की गई।

आधी रात आए भूकंप के दो झटके घरों से निकल कर बाहर भागे लोग..

नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज में भी भूकम्प के झटके महसूस किये गए, फिलहाल खबर लिखे जाने तक कहीं किसी भी जनपद से किसी जनहानि व नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह 

About Samar Saleel

Check Also

शिवसेना ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को दिया समर्थन

लखनऊ। बतौर सहयोगी पार्टी एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के निर्देश पर शिवसेना (यूपी) की प्रदेश ...