Breaking News

भूमि फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में अलीनगर थाने हुआ पौधारोपण

चन्दौली। जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित अलीनगर थाना परिसर में भूमि फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में आम अमरूद नीबू एवं मीठी नीम आदि के पौधे लगाए गए। भूमि फाउंडेशन ट्रस्ट पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कार्यकर्ता अनिता कुशवाहा, छाया मौर्या तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ थाने परिसर में गए। जहां पर महिला थानाध्यक्ष श्यामा तिवारी तथा उनके सहयोगी आरक्षियो के साथ थाना परिसर में ही पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस दौरान अनिता कुशवाहा ने कहा कि पर्यावरण के बिना हमारेे जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। ऐसे में हम सबको मिलकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलानी होगी। जिस के उद्देश्य से हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। जिसमें पर्यावरण शब्द के दो अर्थ होते हैं। परी तथा आवरा जिसमें परी का मतलब है। हमारे आसपास या पहले की जो हमारे चारों ओर है।

वही आवरण का मतलब है कि जो हमें चारों ओर से घेरे हुए हैं। इसी को पर्यावरण कहते हैं और यदि पर्यावरण शुद्ध हुआ तो हमारा जीवन भी शुद्ध और सुंदर होगा। वहीं पर भूमि फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से आई छाया मौर्या कहती है कि पर्यावरण जलवायु स्वच्छता प्रदूषण तथा वृक्ष सभी को मिलाकर बनता है। और यह सभी चीजें दैनिक जीवन में सीधा संबंध रखती है। और हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। हम लोगों का जीवन और पर्यावरण एक दूसरे पर निर्भर होता है।

इसीलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना हमारा जीवन काल अधूरा है। इसलिए प्रकृति को बचाने के लिए हम सब मिलकर कुछ संकल्प लेना चाहिए जैसे कम से कम हर वर्ष हमें 2 पौधे लगाना अति आवश्यक है। तभी हमारे जीवन का मकसद पूरा होगा।

कार्यक्रम के दौरान महिला थानाध्यक्ष श्यामा तिवारी ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष की बहुत सारी महिलाएं तथा ट्रस्ट के तरफ से आए हुए काफी सारे सदस्यगण मौजूद रहे।

रिपोर्ट- अमित कुशवाहा

About reporter

Check Also

सीएमएस अशरफाबाद कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अशरफाबाद कैम्पस द्वारा विद्यालय प्रांगण में आयोजित ‘ओपेन डे एवं पैरेन्ट्स ओरिएन्टेशन ...