Breaking News

बस्ती में पीएम मोदी का हमला, बोले- शहजादे फिर से प्रभु श्रीराम को टेंट में भेजना चाहते हैं

बस्ती:  पीएम मोदी ने बस्ती में विशाल जनसभा को संबोधित किया। कहा, दोनों शहजादे ( अखिलेश और राहुल) मिलकर अफवाह उड़ा रहे हैं कि यूपी की 79 सीट जीत जाएंगे। अब जाना दिन में सपने देखने का क्या मतलब होता है। 4 जून को ये जनता ही इन्हें नींद से जगा देगी। तब ये ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेंगे। इंडी गठबंधन की पार्टियों ने तुष्टीकरण की हदें पार कर दीं। देश 500 वर्षों से राम मंदिर की प्रतिक्षा कर रहा था। लेकिन, ये इंडी वालों को राम मंदिर और प्रभु श्री राम से पेरशानी है। सपा के एक बड़े नेता कहते हैं, राम मंदिर बेकार है।

ये इंडी गठबंधन वाले मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। फिर से रामलला को टेंट में भेजना चाह रहे हैं। आप सभी को अपने वोट से इन्हें करारी चोट करनी है। इस समय कांग्रेस और सपा को अचानक संविधान की याद आ गई। इसी कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाया था। संविधान खत्म करने की भरपूर कोशिश की थी। पार्टी खुद का संविधान नहीं मानती है।प्रधानमंत्री मोदी ने शुरूआत ही खुद को सीधे यहां के लोगों के साथ जोड़ते हुए किया। कहा, सब भैया बहिनिन के राम-राम। पीएम ने कहा, साथियों देश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। इन चरणों ने तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है।

इसके लिए इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए इंडिया गठबंधन निराशा के गर्त में डूबा है कि अब उनको यह भी याद नहीं रहता कि वे दो दिन पहले क्या बोले थे और आज क्या बोल रहे हैं।
कहा, आप समझदार लोग हैं इसलिए अपनी शक्ति व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

आप सोचिए कि कांग्रेस को पड़ने वाला वोट किसी काम का नहीं है। निरर्थक है। आपका वोट बर्बाद हो जाए यह कोई मतदाता नहीं चाहेगा। इसलिए आपका वोट उसे पड़ना चाहिए, जिसकी सरकार आप बनने देना चाहते हैं। आप खुद सच्चे दिल से बताओ कि इस चुनाव के बाद किसकी सरकार बनेगी? तो वोट बर्बाद होने देना चाहिए क्या? कभी भी पुण्य कार्य मिलता हो तो गंवाना चाहिए क्या?

About News Desk (P)

Check Also

पत्नी के आत्महत्या करने के बाद पति का शव रेल पटरी पर मिला; खौफनाक कदम उठाने की वजह साफ नहीं

ललितपुर:  ललितपुर शहर के मोहल्ला शिवधाम कालोनी निवासी स्वाति (24) पत्नी सोनू शुक्रवार की देर ...