Breaking News

देवरिया में छात्राओं से छेड़खानी के आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

देवरिया:  दो दिन पहले स्कूल से घर लौट रहीं दो छात्राओं से छेड़खानी के दो आरोपी रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। देर रात दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपियों की पहचान धीरज पटेल और रितिक यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, छेड़खानी के दोनों आरोपी धीरज पटेल पुत्र राधाकृष्ण और रितिक यादव पुत्र दीनानाथ निवासी बैकुंठपुर बंजरिया टोला, देवरिया बाइक से तरकुलवा क्षेत्र के सिरसिया गोठा की ओर जा रहे थे। रात करीब 11.30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। धीरज के बाएं और रितिक के दाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों के पास दो तमंचे बरामद किए हैं। दोनों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है। दोनों की स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही है।

बीते शुक्रवार को स्कूल से लौट रही दो छात्राओं से रास्ते में बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने छेड़खानी की थी। छात्राओं का अपहरण करने की भी कोशिश की लेकिन ग्रामीण पहुंचे तो भाग निकले थे। इस मामले में पुलिस ने देर रात ही एक संदिग्ध को दबोच लिया था, उसकी निशानदेही पर सभी आरोपियों की पहचान कर ली थी।छेड़खानी के आरोपियों की सिरसिया गोठा मार्ग पर जाने की सूचना मिली थी। तत्काल टीमें भेज दी गईं। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है।

About News Desk (P)

Check Also

कांग्रेस ने भी मिल्कीपुर सीट पर ठोंका दावा, क्या टूट जाएगा इंडिया गठबंधन या निकलेगा रास्ता?

अयोध्या:  अयोध्या की मिल्कीपुर सीट कांग्रेस और सपा के बीच विवाद का विषय बन सकती ...