Breaking News

लायंस सम्मेलन में सकारात्मक संदेश

लखनऊ। लायंस क्लब राजधानी अनिंद ने अपना ग्यारहवां इंस्टालेशन समारोह मनाया। इसमें ब्रह्मकुमारीज की बहन स्वर्णलता ने आध्यात्मिक प्रवचन देते हुए कहा कि व्यक्ति दूसरे ने विषय में बहुत कुछ जनता है, जानने का प्रयास करता है। इसमें उसकी रुचि भी होती है। लेकिन आध्यात्म का प्रारंभ अपने को जानने से होता है। व्यक्ति इसी से बचने का प्रयास करता है। अपने को केवल स्वार्थ भावना से नहीं समझा जा सकता। इसके लिए यह समझना चाहिए कि हम समाज को क्या दे सकते है।

व्यक्ति से ही परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। व्यक्ति जब श्रेष्ठता की शुरुआत अपने से करता है तो परिवार से लेकर राष्ट्र और मानवता सभी का कल्याण होता है। भौतिक जगत में बहुत उपलब्धियां हुई है। लेकिन व्यक्ति केवल भौतिक सुविधाओं के लिए नहीं है। अपने को समझते है तो आत्मतत्व का बोध होता है। यहीं से परमात्मा की तरफ बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। हमारे ऋषियों ने चार पुरुषार्थ बताए है। धर्म,अर्थ,काम और मोक्ष। जीवन का अंतिम लक्ष्य मोक्ष की तरफ बढ़ना होता है। अन्य सभी क्रियाकलाप इसी भावना से प्रेरित होनी चाहिए।

यह मान्यता है कि अध्यात्म का मार्ग कठिन है। लेकिन ग्रहस्थ जीवन मे आध्यात्म को सहज व सरल रूप में शामिल किया जा सकता है। घर बड़ा भले न हो उसमें शांति व सौहार्द होना चाहिए। गुस्सा होने से पहले व्यक्ति शांत होता है। गुस्सा के बाद वह फिर शांति चाहता है। इसका अर्थ है कि शांति का भाव व्यक्ति में स्थायी रूप से रहता है। इससे व्यक्ति का हित होता है। गुस्सा अवगुण है। यह अस्थाई तत्व है। लेकिन अंततः नुकसान पहुंचाता है। आत्मा अजर अमर है। आज जो जीवन है उसके पहले भी जीवन रहा होगाआगे और जीवन होगा। यह सब अपने नियंत्रण या इच्छा से नहीं होता।

व्यक्ति यह निर्णय नहीं कर सकता कि उसका जन्म कहा होगा। लेकिन विवेक से कर्म कर सकता है। गीता में भगवान कहते है कि सभी कर्म हमको समर्पित करता चल। अब प्रभु को अच्छी वस्तु ही अर्पित की जाती है। कर्म भी उन्हें अर्पित करना हो तो इसे भी अच्छा करने का प्रयास करना किया जाएगा। इसलिए व्यक्ति को आत्मतत्व को समझना चाहिए। उपासना के लिए मन को शांत होना चाहिए। पति पत्नी दोनों में यदि अहम भाव होगा तो ग्रहस्थ जीवन तनावपूर्ण होगा। यदि सहयोग का भाव होगा तो शांति सौहार्द होगा। नारायण लक्ष्मी,शिव पार्वती,राम सीता सभी से यही प्रेरणा मिलती है।


इस प्रवचन के बाद लायंस राजधानी अनिंद का इंस्टालेशन कार्यक्रम हुआ। इसमें बताया गया कि शिकागो की धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के सेवा भाव सन्देश से प्रभावित होकर लायंस क्लब की स्थापना की थी। आज भी यह क्लब वंचितों की सेवा के प्रति समर्पित है। स्वामी विवेकानन्द ने कहा था कि अच्छे विचारों को जीवन में उतार कर आगे बढ़ना चाहिए। राकेश अग्रवाल के संयोजन में राजधानी अनिंद के गौरव अग्रवाल, नरेश चन्द्र,राकेश श्रीवास्तव,मनोहर श्याम योगेश गोयल,योगेश दीक्षित,धर्मेंद्र गुप्ता,राम कुमार,अजित सिंह राम बाबू भारती की कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर के सी वर्मा,डॉ आरसी मिश्रा,आर आर गंगवार,लायंस के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ मनोज रुहेला,कमल शेखर,डॉ जगदीश अग्रवाल,नवनीत श्रीवास्तव,बीएन चौधरी हरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लायंस मेम्बर मौजूद थे।

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...