Breaking News

जनविकास महासभा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रभात वर्मा गृह मंत्रालय राजभाषा पुरस्कार समिति के सदस्य बनें

लखनऊ। जनविकास महासभा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेष प्रभारी एवं लेखक प्रभात वर्मा को आज यहां गृह मंत्रालय के राजभाषा पुरस्कार समिति का सदस्य बनाये जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया।

यहां सेक्टर छह जानकीपुरम स्थित जनविकास महासभा के कार्यालय में हुये कार्यक्रम में वरिष्ठ संरक्षक रमेश प्रसाद अवस्थी एडवोकेट, एस.के. बाजपेई, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अगम दयाल, प्रदेश मंत्री अजय यादव, प्रदेश संगठन मंत्री दिव्या शुक्ला मुख्य आमंत्रित सदस्य अनूप गौड़ एवं अध्यक्ष पंकज तिवारी द्वारा प्रभात वर्मा का माल्यार्पण कर एवं श्रीमद्भागवत प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मौजूद कई अन्य मौजूद सदस्यों ने भी उन्हें बधाई दी। उल्लेखनीय है कि सृष्टि अपार्टमेंट कुर्सीरोड निवासी प्रभात वर्मा को राजभाषा विभाग (गृह मंत्रालय,भारत सरकार) द्वारा दिये जाने वाले  “राजभाषा गौरव पुरस्कार“ समिति में बतौर सदस्य नामित किया गया है।

यह पुरस्कार राजभाषा विभाग (गृह मंत्रालय,भारत सरकार) द्वारा केंद्र सरकार के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पत्र-पत्रिकाओं में वर्ष 2020-21 में प्रकाशित लेखों के लेखकों को “राजभाषा गौरव पुरस्कार“ लेखकों को दिया जाता है।

About Samar Saleel

Check Also

बरसात में शहरवासियों को संचारी रोगों, डेंगू, चिकनगुनिया से बचाव के हो पूरे प्रबन्ध- एके शर्मा

नगर आयुक्त को शहर की व्यवस्था को दुरुस्त रखने और कार्यों की मौके पर जाकर ...