Breaking News

प्रसपा सुप्रीमो ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह के साले के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदनाएं, कुछ भी बोलने से किया इंकार, बोले संवेदना व्यक्त करने आया हूं  

बिधूना। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व नेता विरोधीदल उत्तर प्रदेश विधानसभा शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को बिधूना पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपने एक रिश्तेदार एवं एक करीबी के निधन पर उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को बिधूना में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की स्व. पत्नी साधना यादव के भाई स्व. नितिनपति गुप्ता उर्फ बल्ली के आवास पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सबसे पहले नितिनपति गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बाद में स्व. गुप्ता के भाई पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) सचिनपति गुप्ता, स्व. नितिनपति की पत्नी ज्योति गुप्ता व पुत्र निहालपति व कुनालपति आदि परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस, प्रसपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष रवि यादव, प्रसपा जिलाध्यक्ष संजीव यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमा सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

इसके बाद वह भरथना रोड़ स्थित पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक स्व. अवधेश यादव के आवास पर पहुंचे, जिनका कुछ दिनों पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया था। जहां पर स्व. अवधेश यादव के पिता एवं सहाकारी समिति के पूर्व सचिव रमेश यादव से मिलकर अवधेश की मौत पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान जब पत्रकारों ने प्रसपा अध्यक्ष से वार्ता करनी चाही तो उन्होंने यह कहते हुए कि वह आज अपने करीबियों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आये हैं। मन व्यथित है इसलिए आज कुछ नहीं बोलूंगा। वह करीब एक घंटे तक कस्बा में रूकने के बाद इटावा के लिए वापस हो गये।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर 

About Samar Saleel

Check Also

विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में लखनऊ और पूर्वी विधानसभा का महत्वपूर्ण योगदान- ओपी श्रीवास्तव

• भाजपा को भारी मतों से लखनऊ की लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में जीत दिलाएंगे ...