Breaking News

किसान संगठनों के साथ वार्ता करने का दिखावा महज छलावा: महेंद्र प्रसाद

किसान विरोधी तीनों बिल को वापस लेने की मांग को लेकर देशव्यापी धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत आज वाराणसी के शास्त्री घाट पर किसान न्याय मोर्चा के बैनर तले एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इस धरने में सभा को संबोधित करते हुए किसान न्याय मोर्चा के प्रदेश संयोजकएडवोकेट महेंद्र प्रसाद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा लोकसभा से पारित बिल किसानों के हित के विरुद्ध है।

जिसके परिणाम स्वरुप पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं उत्तराखंड सहित पश्चिमी यूपी के किसान 19 दिन से आंदोलित है। लेकिन देश की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार देश के अन्नदाताओं के साथ कई बार किसान संगठनों के पदाधिकारियों से वार्ता दिखाकर केवल छल कर रही है।

कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि देश की तरक्की तभी है, जब देश का अन्नदाता खुशहाल हो। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाल, राजेंद्र गांधी, रमापति एडवोकेट, राजेंद्र मानव, शकील अहमद, अशोक यादव एडवोकेट, शिव सागर चौरसिया सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

रिपोर्ट-जमील अख्तर

About Samar Saleel

Check Also

सावन में रुद्राभिषेक से होती है 18 तरह के फल की प्राप्ति, सभी राशियों के लिए ये है पूजन विधि

वाराणसी:  सर्वदेवात्मको रुद्र: सर्वे देवा: शिवात्मका अर्थात सभी देवताओं की आत्मा में रुद्र (शंकर जी) ...