Breaking News

दिल्ली पहुंचे जिलाध्यक्ष से बोलीं प्रियंका- जाओ तैयारियां करो, अमेठी हमारा परिवार

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर बना संशय दूर होता दिख रहा है। दिल्ली में सोमवार को अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रियंका गांधी के बीच हुई मुलकात के बाद अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मुलाकात के बाद प्रियंका ने कहा, जाओ तैयारियां करो, अमेठी परिवार है। अमेठी जिसे लोकसभा में उम्मीदवार चाह रही है। वहीं चुनाव लड़ेगा। संकेतों में राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की बात कही। प्रियंका गांधी से मिले संकेत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

वीवीआईपी सीट में शुमार अमेठी लोकसभा सीट पर चुनाव की सरगर्मी तेज होने लगी हैं। 19 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाब ने गांधी परिवार के अपने दिलों में प्यार को दिखाया। राहुल गांधी ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया था। लेकिन अपनी उम्मीदवारी को लेकर कोई बयान नहीं दिया। पार्टी के मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश ने इतना जरूर कहा था कि अमेठी में राहुल गांधी की वापसी का माहौल है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल तो उठे लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भी राहुल गांधी के ही अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कही।

सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमेठी में संशय की स्थिति है। लोग परेशान है। जिस पर प्रियंका ने जिलाध्यक्ष से कहा कि जाओ तैयारियां करो। अमेठी हमारा परिवार है। परिवार का रिश्ता कायम रहेगा। अमेठी लोक सभा चुनाव में जिसे उम्मीदवार के रूप में देखना व चुनाव लड़वाना चाह रही है, वही लोकसभा का चुनाव लड़ेगा।

About News Desk (P)

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...