Breaking News

विकास कार्यों पर जनसमर्थन- भूपेंद्र सिंह चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) ने गुरूवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किये गए कार्यों का परिणाम है कि जनता का समर्थन व आशीर्वाद नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रंचड जीत के साथ इतिहास रचने जा रही है।

👉यूपी निकाय चुनाव को लेकर सीएम योगी की ताबड़तोड़ जनसभाएं, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नगर निकाय चुनाव विकास के एजेंडे पर लड़ रही है। पूर्व की सरकारों ने डेवलपमेंट के नाम पर कुछ नहीं किया जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

भूपेंद्र सिंह चौधरी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष निकाय चुनाव में कहीं नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, गुंडगर्दी, बेईमानी और अराजकता जिनका ऐजेंडा रहा हो, उन्हें विकास के पथ पर बढ़ता प्रदेश सुहा नहीं रहा। श्री चौधरी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता में प्रदेश का विकास और विकास की योजनाओं का लाभ बिना-भेदभाव समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में है। जबकि विपक्ष का एक मात्र ऐंजेंडा अपना और अपने परिवार का हित है।

👉बृजेश पाठक के समक्ष भाजपा में शामिल हुए विभिन्न दलों के नेता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रोहनिया, वाराणसी स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सभी चुनावों को गंभीरता से लेती है और विजय के लक्ष्य के साथ अपने चुनावी प्रबंधन को मजबूत करते हुए सफलता प्राप्त करती है।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की योजनानुसार निकाय चुनाव में मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर डोर-टू-डोर संघन जनसम्पर्क अभियान चलाए और जनता से निकाय चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील करें।

👉लोकतंत्र और लोककल्याण में भाजपा का विश्वास- योगी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी व योगी के कुशल नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के समर्थन व आशीर्वाद से नगर निकाय के चुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार ...