Breaking News

आलिया भट्ट के 27वे बर्थडे पर जानिये उनकी लाइफ से जुडी कुछ अनसुनी कहानियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी आलिया को बर्थडे विश कर रहे हैं। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने करियर के टॉप पर हैं। आलिया की एक्टिंग का हर कोई कायल है। एक्ट्रेस के हाथ में इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। तो चलिए आपको आलिया से जुड़ी खास बातें बताते हैं।


आलिया भट्ट अपने पापा महेश भट्ट के काफी क्लोज हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि वो अपने पापा जैसा पति नहीं चाहती हैं। आलिया भट्ट ने अनुपम खेर के शो में पापा महेश भट्ट संग एंट्री ली थी। यहां आलिया ने अपने फ्यूचर हसबैंड के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें ऐसा इंसान चाहिए जो ना केवल उनका दोस्त हो बल्कि उन्हें हंसाए भी। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप अपने पापा जैसे इंसान से शादी करना चाहेंगी। तो उन्होंने कहा था- ‘मुझे मेरे पापा जैसा पति नहीं चाहिए।

आलिया भट्ट इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वो काफी टैलेंटेड हैं। हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। लेकिन, ऐसी अफवाह भी हैं कि इमरान हाशमी ने एक बार उनके साथ काम करने से इन्कार कर दिया था। एक अखबार की खबर के मुताबिक, इमरान हाशमी को आलिया के साथ एक फिल्म ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने उसे करने से मना कर दिया था।

दरअसल, इमरान और आलिया कजिन हैं और उन्हें जो फिल्म ऑफर हुई थी वो रोमांटिक फिल्म थी। आलिया को उनके अपोजिट कास्ट किया जा रहा था। इमरान अपनी कजिन के साथ रोमांटिक रोल नहीं करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने मना कर दिया था।

बता दें कि आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में महेश भट्ट और सोनी राजदान के घर हुआ था। दोनों ही बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती हैं। आलिया भट्ट अपनी मां सोनी के ज्यादा करीब हैं। एक इंटरव्यू में आलिया ने स्वीकार किया था कि वह अपनी मां के ज्यादा करीब हैं।

आलिया भट्ट ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में एंट्री की थी। आज वो बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं। पर्सनल लाइफ में वो रणबीर कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें, जल्द ही आलिआ भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी पहली बार ‘ब्रह्मास्त्र’ के जरिए बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। यह फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं।

About News Room lko

Check Also

दशरथ कैकेयी के बाद अब राम सीता की तस्वीरें वायरल, किसी को नहीं पता कहां हो रही शूटिंग

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में ...